कानपुर में ADCP ने छात्राओं को बताया Women Safety का महत्व, कहा- बिना डर आवाज उठाएं
कानपुर में महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से डीजी पीजी कॉलेज में ‘मिशन शक्ति 5.0’ के तहत एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि एडीसीपी (क्राइम) अर्चना ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार के लैंगिक या यौन उत्पीड़न की स्थिति में उन्हें बिना किसी भय के अपनी आवाज बुलंद करनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
एडीसीपी अर्चना ने छात्राओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के सुरक्षित उपयोग के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित कानूनी प्रावधानों की भी विस्तृत जानकारी दी, ताकि छात्राएं भविष्य में अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें।
इस मौके पर जिला प्रोबेशन अधिकारी विकास सिंह ने भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक महिला को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहना चाहिए और अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने में संकोच नहीं करना चाहिए। यह कार्यक्रम कॉलेज की स्ववित्त पोषित पाठ्यक्रम निदेशक प्रो. अर्चना वर्मा, डॉ. संगीता सिरोही और डॉ. अंजना श्रीवास्तव की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इसका उद्देश्य छात्राओं को न केवल कानूनी जानकारी देना था, बल्कि उन्हें आत्मरक्षा और सशक्तिकरण के लिए प्रेरित करना भी करना था।
कानपुर में बारिश-ओलावृष्टि से किसानों को भारी नुकसान, शिवराजपुर-चौबेपुर में सबसे ज्यादा क्षति
कानपुर: CSJMU में ‘Art Therapy’ पर चर्चा, कला को बताया मानसिक स्वास्थ्य का प्रभावी माध्यम
कानपुर में BJP स्थापना दिवस का जश्न, वरिष्ठों का सम्मान और Gulugula वितरण
कानपुर में सेक्स रैकेट सरगना का वायरल वीडियो: युवक को पीटते हुए पुलिस कनेक्शन आया सामने
कानपुर में किसान को 3.20 लाख का मुआवजा, गाजर जैसे निकले चुकंदर के बीज, Consumer Court का फैसला
GSVM की पूर्व प्राचार्य डॉ. आरती लाल चंदानी को झटका, कोर्ट ने जारी किया जमानती वारंट (Kanpur news)
कानपुर में व्यापारियों ने एकजुट होकर साथी को थाने से छुड़ाया, Police Commissioner से की शिकायत
कानपुर में ‘गंदी वीडियो’ की धमकी देकर महिला से 15 हजार की ठगी, पुलिस जांच में जुटी
