0

कासगंज: सोरों में युवक को उठाने आई पुलिस, Video Viral होने के बाद मची खलबली

By Apr 18, 2026

कासगंज जिले के सोरों में सादी वर्दी में आए पुलिसकर्मियों पर एक युवक को जबरन उठाने का प्रयास करने का आरोप लगा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिसकर्मी एक निजी कार में सवार होकर आए थे।

सोरों के मोहल्ला कटरा निवासी मुकेश कुमार ने कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि सुबह के समय एक व्यक्ति ने दरवाजा खटखटाया और खुद को रेलवे कर्मचारी बताकर किराए पर कमरा लेने की बात कही। जब मुकेश ने मना किया, तो उसके साथ आए तीन-चार लोग और महिला पुलिसकर्मी अंदर आ गए। आरोप है कि उन्होंने रिवाल्वर तान दी और मुकेश को खींचकर ले जाने की कोशिश की। इस दौरान उनका मोबाइल भी छीन लिया गया।

मुकेश के विरोध करने और शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए। लोगों ने पुलिसकर्मियों की वीडियो बनानी शुरू कर दी। भीड़ बढ़ती देख कार सवार पुलिसकर्मी वहां से भाग निकले। इस घटना में मुकेश के हाथ-पैर में हल्की चोटें भी आईं।

सोरों कोतवाली प्रभारी लोकेश भाटी ने बताया कि मुकेश कुमार घटना के सात घंटे बाद तहरीर देने आए थे। जब उनसे घटना के बारे में विस्तृत जानकारी मांगी गई तो वह ज्यादा कुछ बताने को तैयार नहीं हुए। हालांकि, तहरीर ले ली गई है और मामले की जांच की जा रही है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

Kasganj news: गंजडुंडवारा में गोलीकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पकड़ा

कासगंज जिले के गंजडुंडवारा कोतवाली क्षेत्र में 3 अप्रैल को हुए गोलीकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी जगमोहन पुत्र दयाराम निवासी नगला नारायण को मुठभेड़ के बाद...
By Apr 18, 2026

साझा करें