0

खैर में मारपीट और जातिसूचक शब्दों का मामला, 15 लोगों पर FIR दर्ज | Khair news

By Apr 17, 2026

उत्तर प्रदेश के खैर थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव में हुई मारपीट और जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने के मामले में पुलिस ने 15 नामजद व 5-6 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने जबरन उसके घर में घुसकर हमला किया और अपमानित किया।

धर्मपुर निवासी बसंल पुत्र सुरेश सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि यह घटना 7 फरवरी को हुई थी। नामजद आरोपी जबरन उनके घर में घुस आए और मारपीट करते हुए उन्हें जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया। पीड़ित ने बताया कि घटना की सीसीटीवी फुटेज भी मौजूद है, इसके बावजूद उसे काफी समय से रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए भटकना पड़ रहा था।

प्रशिक्षु आईपीएस सम्यक चौधरी के निर्देश पर पुलिस ने गांव के पुनीत, प्रदीप, हरेन्द्र, अंकित, कालू, अर्जुन, नरायन, प्रदीप पाल सिंह, सतीश सिंह, नवीन, प्रवीन, पुष्पेन्द्र, राजेन्द्र और सौरव समेत 15 नामजद तथा 5-6 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। खैर इंस्पेक्टर रितेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

About

Journalist covering latest updates.

साझा करें