0

कानपुर देहात: ट्रक ड्राइवर की मौत पर PM रिपोर्ट में खुलासा, हैंगिंग की पुष्टि

By Apr 17, 2026

कानपुर देहात के शिवली कोतवाली क्षेत्र में ट्रक चालक की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने बड़ा खुलासा किया है। डॉक्टरों के पैनल ने अपनी रिपोर्ट में मौत का कारण फांसी (हैंगिंग) बताया है। यह रिपोर्ट तब आई है जब मृतक के परिजनों ने पहले हत्या का आरोप लगाते हुए सड़क जाम कर हंगामा किया था।

शिवली के बाघपुर निवासी 26 वर्षीय रंजीत कुमार फिरोजाबाद से शराब लेकर गुवाहाटी जा रहा था। गांव के पास उसने ट्रक रोका और घर जाने की कोशिश की। इस दौरान उसका ट्रक एक खड़ी कार से टकरा गया। दुर्घटना के बाद कार सवारों और रंजीत के बीच मारपीट हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस रंजीत को बाघपुर चौकी ले गई। बाद में ट्रक मालिक ने कमल पाल ने आकर कार सवारों से समझौता कराया, जिसके बाद रंजीत को चौकी से छोड़ दिया गया।

चौकी से छूटने के बाद देर रात रंजीत ने गांव के पास खेत में नीम के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार को उसका शव पेड़ से लटका मिलने पर परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया और सड़क जाम कर दी। राज्यमंत्री और पुलिस अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था।

शनिवार को दो डॉक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमार्टम किया। रिपोर्ट में गले, सीने और पैर पर खरोंच के निशान मिले, लेकिन डॉक्टरों ने स्पष्ट किया कि मौत का कारण फांसी ही है। शिवली कोतवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

कानपुर देहात में भीषण सड़क हादसा, लोडर की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

कानपुर देहात में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार अधेड़ की मौत हो गई। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के कृपालपुर गांव के पास कानपुर-औरैया हाईवे पर यह घटना हुई। हादसे के बाद परिवार...
By Apr 17, 2026

Kanpur Dehat news: संपत्ति विवाद में बहन की हत्या, दूसरा भाई गिरफ्तार; भाभी की तलाश जारी

कानपुर देहात जिले में संपत्ति विवाद को लेकर हुई एक महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने फरार चल रहे दूसरे आरोपी भाई को भी गिरफ्तार कर लिया...
By Apr 17, 2026

कानपुर देहात news: वायरल वीडियो में तमंचा लहराने वाला युवक गिरफ्तार

कानपुर देहात के अकबरपुर थाना क्षेत्र के संगसियापुर गांव में 25 मार्च को दलित और सवर्ण पक्षों के बीच हुए टकराव के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में एक...
By Apr 17, 2026

साझा करें