0

कानपुर देहात में पेड़ से टकराई बाइक, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

By Apr 8, 2026

कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। धन्नी नेवादा गांव के पास शिवली रोड पर गिरे एक पेड़ से तेज रफ्तार बाइक के टकरा जाने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी रसूलाबाद पहुंचाया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद 35 वर्षीय वीरेंद्र कुमार पुत्र रामचंद्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं, 25 वर्षीय अतुल कुमार पुत्र कृष्ण चंद्र की हालत गंभीर होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज अकबरपुर रेफर कर दिया गया। वीरेंद्र कुमार अटिया रायपुर गांव का निवासी था।

यह हादसा तब हुआ जब दोनों युवक काम से रसूलाबाद आकर देर रात बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में सड़क पर गिरे पेड़ से उनकी बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई। सीएचसी में वीरेंद्र की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी।

About

Journalist covering latest updates.

साझा करें