स्कूलों के बाहर नो पार्किंग: कानपुर में जाम से निजात के लिए DM का सख्त फरमान
कानपुर शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। स्कूलों के बाहर सड़क किनारे वाहनों की पार्किंग पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। विद्यालयों में संचालित बसों, अन्य वाहनों तथा अभिभावकों के निजी वाहनों की पार्किंग विद्यालय के सामने सड़क पर नहीं की जाएगी। विद्यालय खुलने और छुट्टी के समय मुख्य द्वार पर कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी।
एक अप्रैल से 81 स्कूलों की नई समय-सारिणी जारी की जाएगी, जिसका उद्देश्य जाम एवं अव्यवस्थाओं से मुक्ति दिलाना है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि एक अप्रैल से 15 अप्रैल तक स्कूली वाहनों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। परिवहन विभाग की टीमें विद्यालयों में जाकर वाहनों की जांच करेंगी और संबंधित विवरण पोर्टल पर अपलोड कराएंगी। इसके अतिरिक्त, एलिम्को के निकट फुटओवर ब्रिज निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
बैठक में मॉडल शॉप से लगने वाले जाम का मुद्दा भी उठा। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि संबंधित दुकानों को अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस दिया जा चुका है। निर्धारित अवधि में अतिक्रमण न हटने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। रामादेवी में सड़कों पर लगने वाली सब्जी मंडी के कारण यातायात बाधित होने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया।
गंगा बैराज तक चलेंगी सिटी बसें, मेट्रो के नए रूट पर चर्चा
फिक्की फ्लो कानपुर की नई चेयरपर्सन अंकिता गर्ग, महिला सशक्तिकरण पर जोर
फिक्की फ्लो कानपुर की नई चेयरपर्सन बनीं अंकिता गर्ग, महिला सशक्तिकरण पर जोर
रेलवे का बड़ा फैसला: दो ट्रेनें बहाल, चार आंशिक निरस्त, आठ का विस्तार, जानें पूरी डिटेल
युवक की संदिग्ध मौत: प्रेमिका पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज, Girlfriend Arrest
कानपुर-लखनऊ रूट पर ट्रैक मरम्मत: 17 ट्रेनें रद्द, 29 डायवर्ट, यात्रियों को सलाह
