0

चोरी के दोषी को 8 साल की सजा, कोर्ट ने सुनाया फैसला (Agra crime news)

By Mar 20, 2026

आगरा में घर में घुसकर चोरी करने के एक मामले में कोर्ट ने आरोपी को दोषी करार दिया है। सीजेएम मृत्युंजय श्रीवास्तव की अदालत ने आरोपी राहुल निवासी नगला बिहारी को आठ वर्ष के कारावास और दो हजार रुपये के जुर्माने से दंडित करने का आदेश दिया है। यह फैसला 2014 में हुई चोरी की घटना से संबंधित है।

वादी राजेश कुमार उर्फ पप्पे ने 18 अगस्त 2014 को हरीपर्वत थाने में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया था कि 14 अगस्त 2014 को अज्ञात चोरों ने उनके घर के कमरे का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात, अन्य सामान और सात हजार रुपये नकद चोरी कर लिए थे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।

पुलिस ने जांच के दौरान 18 अगस्त को कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया था और उनके पास से चोरी के जेवरात और 2600 रुपये बरामद किए थे। बाद में, पुलिस ने 3 अगस्त 2015 को आरोपी राहुल को गिरफ्तार किया। विवेचक ने 5 अगस्त 2015 को राहुल के खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया। इस मामले में अन्य आरोपित लाखन, सोनू और सलमान के विरुद्ध भी आरोप पत्र दाखिल किए गए हैं, जिनकी पत्रावली न्यायालय में विचाराधीन है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

आगरा में भीषण सड़क हादसा: कैला देवी से लौटते समय पेड़ से टकराई बोलेरो, 5 की मौत, 4 घायल

आगरा के चित्राहट थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। कैला देवी के दर्शन कर लौट रहा एक परिवार उस वक्त काल के गाल में समा गया जब...
By Mar 20, 2026

स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन, शारीरिक व मानसिक मजबूती पर जोर

राधा वल्लभ पब्लिक स्कूल दयालबाग में भारत स्काउट/गाइड उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित सात दिवसीय एडवांस स्काउट मास्टर एवं गाइड कैप्टन कोर्स प्रशिक्षण शिविर गुरुवार को संपन्न हो गया। इस एडवांस कोर्स में कुल 29 प्रतिभागियों...
By Mar 20, 2026

आगरा में झूलेलाल जयंती की धूम, काला महल से निकलेगी शोभायात्रा

आगरा में सिंधी समाज के आराध्य देव भगवान झूलेलाल की जयंती को लेकर उत्साह है। हिंदू जल सेवा मंडली (काला महल) द्वारा इस अवसर पर भव्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। यह...
By Mar 20, 2026

Agra: बीमा पॉलिसी के नाम पर सहायक अध्यापिका से 2.78 लाख की ठगी, एजेंट पिता-पुत्र पर केस दर्ज

आगरा में बीमा पॉलिसी के नाम पर एक सहायक अध्यापिका से 2.78 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। लोहामंडी निवासी सहायक अध्यापिका के पति ने शिकायत दर्ज कराई है कि बीमा एजेंट...
By Mar 20, 2026

साझा करें