0

कासगंज में गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक (Kasganj news)

By Mar 11, 2026

कासगंज के सहावर गेट क्षेत्र में स्थित एक गोदाम में मंगलवार को अचानक आग लग गई। आग लगने से गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। गोदाम से धुआं उठता देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बड़ा नुकसान हो चुका था।

सहावर गेट क्षेत्र में अमांपुर रोड पर मुग्ध मार्केट में योगेश कुमार की किराने की दुकान है। उन्होंने दुकान के पास ही एक गैराज को गोदाम बना रखा था। मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे गोदाम से अचानक धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें देखकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और तत्काल आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। स्थानीय लोगों ने सबमर्सिबल की मदद से आग पर काबू पाया।

आग बुझने के बाद जब गोदाम के अंदर देखा गया तो पता चला कि डिस्पोजल, अंडा, सॉस समेत किराने की दुकान से संबंधित लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो चुका है। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और पीड़ित से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

गर्मी की शुरुआत में छाया घना कोहरा, Kasganj News में वैज्ञानिक बता रहे ये वजह

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में मंगलवार सुबह अचानक घना कोहरा छा गया। गर्मी के मौसम की शुरुआत में इस तरह का मौसम देखकर स्थानीय लोग हैरान रह गए। कासगंज और सोरों की ओर मथुरा-बरेली...
By Mar 11, 2026

कासगंज में ई-रिक्शा पलटा, एक महिला की मौत; दूसरी गंभीर रूप से घायल | Kasganj accident news

कासगंज शहर कोतवाली क्षेत्र के सोरों गेट इलाके में मंगलवार को एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में ई-रिक्शा में सवार दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस को सूचना मिलते...
By Mar 11, 2026

साझा करें