0

कानपुर देहात: रेलवे ट्रैक पार करते समय बुजुर्ग की मौत, परिजनों में कोहराम (Kanpur accident)

By Mar 10, 2026

कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। बैजूपुरवा गांव के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय एक बुजुर्ग ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान निजामतपुर गांव निवासी 60 वर्षीय अमर सिंह यादव के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, अमर सिंह यादव सुबह करीब 8 बजे घर से कानपुर के लिए दवा लेने निकले थे। बैजूपुरवा गांव के पास दिल्ली-हावड़ा रेल लाइन पर खंभा नंबर 1059/20 के पास डाउन ट्रैक पार करते समय वह किसी तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गए। ट्रैक पर उनका रक्तरंजित शव पड़ा मिला।

ट्रैक मैन ने सबसे पहले शव को देखा और स्टेशन मास्टर को सूचना दी। स्टेशन से मेमो मिलने के बाद रूरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। इस बीच घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पति की मौत की खबर सुनकर पत्नी निर्मला देवी बदहवास हो गईं और परिजनों में कोहराम मच गया।

एसओ रूरा सुधीर भारद्वाज ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि बुजुर्ग की मौत रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

कानपुर देहात: शादी से लौट रहे किशोर समेत दो की Road Accident में मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

कानपुर देहात में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों में एक हाईस्कूल का छात्र भी शामिल है, जिसका मंगलवार को पेपर था। यह घटना सोमवार देर रात की है,...
By Mar 10, 2026

कानपुर देहात में अचानक बदला मौसम, छाया घना कोहरा; बारिश का अलर्ट

कानपुर देहात में मंगलवार सुबह घना कोहरा छाने से जनजीवन प्रभावित हुआ। पिछले कई दिनों से जिले में तापमान लगातार बढ़ रहा था, जिससे मार्च में ही अप्रैल जैसी गर्मी महसूस हो रही थी। सोमवार...
By Mar 10, 2026

साझा करें