विज्ञान का उद्देश्य समावेशी विकास से जुड़े: कुलपति संजय सिंह
विज्ञान का उद्देश्य केवल प्रयोगशाला तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उसे सामाजिक न्याय और समावेशी विकास से जुड़ना चाहिए। डॉ. शकुन्तला मिश्रा पुनर्वास विश्वविद्यालय समावेशी शिक्षा, पुनर्वास-आधारित अनुसंधान और सहायक प्रौद्योगिकी के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। यह बातें राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर आयोजित राष्ट्रीय विज्ञान संगोष्ठी व समागम में विवि के कुलपति संजय सिंह ने कहीं। कुलपति ने कहा कि यहां विज्ञान का उद्देश्य दिव्यांगजनों को सशक्त बनाना, उन्हें आत्मनिर्भर बनाना और उनके जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाना है। उन्होंने विद्यार्थियों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने, नवाचार को सेवा से जोड़ने और अनुसंधान को मानव कल्याण के लिए समर्पित करने का आह्वान किया।
विज्ञान संकाय अधिष्ठाता प्रो. सीके दीक्षित ने सीवी रमन की ऐतिहासिक खोज ‘रमन प्रभाव’ का उल्लेख करते हुए कहा कि विज्ञान केवल सैद्धांतिक ज्ञान नहीं, बल्कि समाज परिवर्तन का माध्यम है। उन्होंने विश्वविद्यालय में अनुसंधान संस्कृति को सुदृढ़ बनाने, अंतर्विषयी शोध को प्रोत्साहित करने तथा विद्यार्थियों को प्रयोगात्मक एवं नवोन्मेषी सोच विकसित करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ पैकेजिंग के प्रो. अंशुमान श्रीवास्तव, डीन एकेडमिक्स प्रो. वीके सिंह, सीमैप के वैज्ञानिक प्रो. एन. पी. यादव, आईआईटीआर के वैज्ञानिक प्रो. शीलेंद्र प्रताप सिंह, कुलसचिव रोहित सिंह, डॉ. पवन कुमार समेत संकाय सदस्य, शोधार्थी व बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। इस आयोजन का उद्देश्य वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देना और समाज में इसके महत्व को रेखांकित करना था।
होली पर हुड़दंग करने वालों पर कसेगा शिकंजा, शराब पीकर गाड़ी चलाने पर जब्त होगी गाड़ी: Lucknow Traffic Police
लखनऊ विश्वविद्यालय के ऑनलाइन पाठ्यक्रमों में दाखिले की अंतिम तिथि 15 मार्च, जानें पूरी प्रक्रिया
खामेनेई की मौत पर लखनऊ में उबाल, इमामबाड़ा तीन दिन के लिए बंद
ईरान हमले के विरोध में प्रदर्शन: लखनऊ में ट्रैफिक डायवर्जन, राहगीर बेबस
केसरीखेड़ा-कृष्णानगर पुल पर होली बाद गर्डर रखे जाएंगे, लखनऊ की 5 लाख आबादी को मिलेगा लाभ
कान्हा उपवन को मिला GMP प्रमाण पत्र, पशु संरक्षण में अंतरराष्ट्रीय मानक हासिल
लखनऊ: चार दिन से बंद बिरयानी की दुकान के फ्रीजर से मिला युवक का शव, जांच जारी
