Allu Arjun से मिलने के लिए 42 नियम? ब्रांड स्ट्रैटेजिस्ट के दावे पर फैंस हैरान
पैन इंडिया स्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) अपनी फिल्म ‘पुष्पा’ के बाद देश भर में लोकप्रिय हो गए हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ब्रांड स्ट्रैटेजिस्ट का दावा वायरल हो रहा है, जिसने अल्लू अर्जुन के साथ हुई अपनी मुलाकात के बारे में बात की है। इस दावे में कहा गया है कि अल्लू अर्जुन से मिलने के लिए 42 नियमों का पालन करना पड़ता है, जिनमें से कुछ नियम काफी अजीब हैं।
वायरल हो रहे पॉडकास्ट क्लिप में, कावेरी बरुआ नाम की एक ब्रांड स्ट्रैटेजिस्ट ने दावा किया कि अल्लू अर्जुन से मिलने से पहले उन्हें 42 ‘क्या करें और क्या न करें’ की एक सूची दी गई थी। उन्होंने कहा कि इन नियमों में ‘सर की आंखों में न देखना’ और ‘हाथ न मिलाना’ शामिल था। जब उनसे पूछा गया कि ऐसा क्यों, तो उन्होंने कहा कि उन्हें इसका कारण नहीं पता, यह बस नियम है।
हालांकि, सोशल मीडिया पर यह दावा तेजी से फैल रहा है, लेकिन इसकी सत्यता पर सवाल उठ रहे हैं। अल्लू अर्जुन को हाल ही में टोक्यो में एक प्रमोशनल टूर के दौरान देखा गया था। इस दौरान उन्होंने अपने एक भावुक प्रशंसक से मुलाकात की और विनम्रतापूर्वक हाथ मिलाया। इस घटना ने उनकी एक विनम्र और मिलनसार छवि पेश की थी, जो वायरल हो रहे दावे के बिल्कुल विपरीत है।
