0

रूरा: बिजली बिल जमा करने के नाम पर 10 हजार की ठगी, lineman पर FIR दर्ज

By Feb 10, 2026

कानपुर देहात के रूरा क्षेत्र में बिजली विभाग के एक कर्मचारी पर गंभीर आरोप लगे हैं। करिंगापुर गांव के रहने वाले एक युवक ने रूरा थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि बिजली बिल जमा कराने के नाम पर एक लाइनमैन ने उससे 10 हजार रुपये की ठगी की है। पीड़ित का कहना है कि पैसे लेने के बाद लाइनमैन ने न तो बिल जमा किया और न ही पैसे वापस किए।

पीड़ित अवधेश के अनुसार, उसके घरेलू बिजली कनेक्शन पर 25 हजार रुपये का बकाया था। छूट योजना के दौरान वह बिल जमा करने बिजली घर गया था। वहां उसकी मुलाकात एक लाइनमैन से हुई, जिसने 10 हजार रुपये में पूरा बिल खत्म कराने का झांसा दिया। अवधेश ने लाइनमैन की बातों में आकर उसे 10 हजार रुपये दे दिए। लाइनमैन ने एक सप्ताह बाद रसीद देने का वादा किया।

एक सप्ताह बाद जब अवधेश रसीद लेने पहुंचा तो लाइनमैन ने उसे टाल दिया। कई बार टालमटोल के बाद अवधेश ने अपना बिल खुद ही जमा कराया। जब उसने लाइनमैन से अपने 10 हजार रुपये वापस मांगे तो उसने पैसे देने से इनकार कर दिया और गाली-गलौज की। इसके बाद पीड़ित ने रूरा थाने में शिकायत दर्ज कराई। थानाध्यक्ष सुधीर भारद्वाज ने बताया कि शिकायत मिली है और मामले की जांच पड़ताल के बाद कार्रवाई की जाएगी।

About

Journalist covering latest updates.

साझा करें