ठाकुरगंज में हर-हर महादेव के जयघोष संग निकली कलश यात्रा, Lucknow news
By
Feb 9, 2026
ठाकुरगंज स्थित श्री कल्याण गिरि मंदिर से भव्य, दिव्य एवं भक्तिमय कलश यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सिर पर कलश धारण कर श्रद्धा एवं आस्था के साथ निकलीं। यात्रा के दौरान हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा इलाका शिवमय हो गया। रास्ते भर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।
कलश यात्रा के साथ ही श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ भी किया गया। महंत महावीर गिरि महाराज के निर्देशन में यह कथा रोजाना शाम चार से रात आठ बजे तक कल्याणगिरि मंदिर परिसर में होगी। 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर भव्य शिव बारात निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। धार्मिक आयोजन की व्यवस्था एवं समन्वय में एडवोकेट अनुराग पांडेय ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
अगली खबरें
