UP Police में बड़ा फेरबदल, 5 DIG अधिकारियों के तबादले जारी
उत्तर प्रदेश में पुलिस विभाग के भीतर तबादलों का सिलसिला जारी है। राज्य सरकार ने डीआईजी स्तर के पांच आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। इन अधिकारियों में चार ऐसे हैं जिन्हें हाल ही में एसपी से डीआईजी के पद पर प्रोन्नत किया गया था। यह फेरबदल राज्य की प्रशासनिक दक्षता को बढ़ाने और महत्वपूर्ण इकाइयों में नेतृत्व परिवर्तन के उद्देश्य से किया गया है।
प्रमुख अधिकारियों का तबादला
इस फेरबदल के तहत, एसटीएफ में एसएसपी के पद पर तैनात घुले सुशील चन्द्रभान को डीआईजी एसटीएफ के पद पर नई जिम्मेदारी दी गई है। भ्रष्टाचार निवारण संगठन में तैनात डीआईजी अखिलेश कुमार चौरसिया को डीआईजी स्थापना के पद पर स्थानांतरित किया गया है।
एसपी से डीआईजी के पद पर प्रोन्नत हुए यमुना प्रसाद को गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट से हटाकर डीआईजी पीटीएस मुरादाबाद बनाया गया है। इसके अतिरिक्त, पुलिस मुख्यालय से संबद्ध हेमराज मीणा को डीआईजी यूपी एसआईएफएस लखनऊ बनाया गया है। 44वीं वाहिनी पीएसी मेरठ में सेनानायक सचिंद्र पटेल को डीआईजी भ्रष्टाचार निवारण भ्रष्टाचार निवारण संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
Social Media Addiction: मानसिक स्वास्थ्य पर मंडरा रहा खतरा, विशेषज्ञ बोले- डिजिटल संतुलन जरूरी
लखनऊ में 12 हजार BLA की फौज, फिर भी वोटर लिस्ट में नहीं जोड़ा एक भी नाम | Lucknow news
यमुना एक्सप्रेसवे पर युवती की हत्या, कंबल में लपेटकर फेंका शव; Agra crime news
बिहार में UP के युवक की संदिग्ध मौत, परिवार ने की जांच की मांग
यूपी के ग्रामीण क्षेत्रों में 300 वर्ग मीटर तक के मकान के लिए नक्शा पास कराने की अनिवार्यता खत्म, जानें क्या हैं नए UP building rules
यूपी में ग्रामीण विकास को बढ़ावा, 300 वर्ग मीटर तक के मकान के लिए नक्शा पास कराने की अनिवार्यता खत्म (UP building rules)
कानपुर में CTET परीक्षा का पहला पेपर कठिन, गणित और भाषा ने उलझाया
कानपुर देहात: वंदे भारत Express की चपेट में आने से युवक की मौत, 5 माह के मासूम ने खोया पिता
