आगरा में भाई ने बहन को गोली मारी, जीजा के सामने की हत्या (Agra crime news)
आगरा के वेस्ट अर्जुन नगर इलाके में बुधवार रात एक सनसनीखेज वारदात हुई, जहां एक भाई ने अपनी बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी ने वारदात को अंजाम देने के लिए पहले बहाने से घर का दरवाजा खुलवाया। यह घटना वेस्ट अर्जुन नगर के गोबर चौकी क्षेत्र की है, जहां 50 वर्षीय अनीता कुशवाह अपने पति श्याम कुशवाह के साथ रहती थीं।
पुलिस को दिए बयान में श्याम कुशवाह ने बताया कि उनके छोटे साले रवि ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया है। रवि पिछले दो साल से अपनी मां के जेवरात को लेकर अनीता से विवाद कर रहा था। अनीता ने रवि को बताया था कि उसकी जमानत कराने में काफी पैसा खर्च हुआ था, इसलिए जेवर बिक गए थे। रवि यह मानने को तैयार नहीं था।
श्याम कुशवाह के अनुसार, दो साल पहले रवि ने अनीता पर जानलेवा हमला भी किया था और हथौड़े से उसका सिर फोड़ दिया था। इस घटना के बाद रवि का घर में आना-जाना बंद हो गया था। बुधवार रात करीब 10 बजे श्याम कुशवाह और अनीता एक कार्यक्रम से लौटकर घर आए थे। रात में एक अनजान व्यक्ति ने दरवाजा खटखटाया। जब बेटे देवा ने दरवाजा खोला, तो बाहर खड़े व्यक्ति ने कहा कि श्याम सिंह से लाइट सही करानी है।
जैसे ही देवा ने दरवाजा खोला, रवि अपने दो साथियों के साथ घर में घुस आया। रवि के एक साथी ने देवा पर तमंचा तान दिया, जबकि रवि ने श्याम कुशवाह पर तमंचा तान दिया। अनीता उस समय बिस्तर पर लेटी थीं। रवि ने उन्हें बचाव का कोई मौका नहीं दिया और सीधे उनके सिर में गोली मार दी। गोली चलने के बाद आरोपी अपने साथियों के साथ बाइक पर फरार हो गया।
हत्याकांड के बाद मोहल्ले में शोर मच गया और भीड़ जमा हो गई। मोहल्ले वालों ने आरोपियों का पीछा भी किया, लेकिन वे भागने में सफल रहे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया जा रहा है कि आरोपी रवि शाम से ही मोहल्ले में घूम रहा था, लेकिन किसी को इस अनहोनी की आशंका नहीं हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुटी है।
जिलाधिकारी ने दिए निर्देश, चरित्र प्रमाण-पत्रों के लंबित मामलों को जल्द निपटाएं (DM news)
आगरा मिलिट्री हॉस्पिटल में ‘Hand Hygiene’ अभियान, संक्रमण रोकथाम पर जोर
केनी गिरधारी के ऑलराउंड प्रदर्शन से जीती ऑक्सीडेंटल क्रिकेटर्स, 2-0 से सीरीज पर कब्जा (Agra cricket news)
आगरा में शराब ठेकों के पास प्लास्टिक पर कार्रवाई, दो कैंटीन संचालकों पर जुर्माना (Agra news)
