0

Pakistan: Islamabad attack में शिया मस्जिद पर आत्मघाती हमला, 15 की मौत, 80 घायल

By Feb 6, 2026

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान एक शिया मस्जिद (इमामबाड़ा) में भीषण आत्मघाती हमला हुआ। इस हमले में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई है और 80 से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां कई की हालत गंभीर बनी हुई है।

हमले की गंभीरता को देखते हुए इस्लामाबाद पुलिस ने पूरे शहर में आपातकाल घोषित कर दिया है। पुलिस और बचाव दल घटनास्थल पर मौजूद हैं और बचाव अभियान तेजी से चल रहा है। अधिकारियों ने आशंका जताई है कि हताहतों की संख्या बढ़ सकती है।

यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब पाकिस्तान पहले से ही आतंकवाद के बढ़ते खतरे का सामना कर रहा है। इससे पहले भी नवंबर 2025 में इस्लामाबाद के G-11 इलाके में जिला और सत्र न्यायालय के बाहर एक आत्मघाती आत्मघाती धमाका हुआ था। उस हमले में 12 लोगों की मौत हुई थी और 30 से ज्यादा घायल हुए थे।

About

Journalist covering latest updates.

साझा करें