‘Border 2’ की बंपर कमाई के बीच Sunny Deol का पुराना बर्थडे वीडियो वायरल, फैंस ने कहा…
सनी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। 23 जनवरी 2026 को रिलीज हुई यह फिल्म 1997 की क्लासिक ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है। फिल्म में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे कलाकार शामिल हैं। ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने पहले सप्ताह में ही वैश्विक स्तर पर ₹300 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है और अब यह ₹350 करोड़ के आंकड़े की ओर बढ़ रही है। फिल्म की सफलता ने कलाकारों के लिए नए रिकॉर्ड बनाए हैं, खासकर दिलजीत दोसांझ के करियर की यह सबसे सफल फिल्मों में से एक बन गई है।
फिल्म की इस शानदार सफलता के बीच, सनी देओल का एक पुराना वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो ‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग के दौरान का है, जब अक्टूबर 2025 में सनी देओल ने सेट पर अपना जन्मदिन मनाया था। वीडियो में सनी देओल ऑलिव ग्रीन जैकेट और काली टोपी पहने हुए हैं। क्रू मेंबर्स उन्हें गुलदस्ता देकर बधाई देते हैं, और वे केक काटकर जश्न मनाते हैं।
जैसे ही यह वीडियो ऑनलाइन सामने आया, फैंस ने इसे हाथोंहाथ लिया। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने सनी देओल को जन्मदिन की बधाई दी और उनके प्रति अपना प्यार जताया। कई फैंस ने लिखा, “जन्मदिन दिया लख लख बधाइयां पाजी,” जबकि अन्य ने दिल और ताली वाले इमोजी के साथ अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। फिल्म की लगातार सफलता और इस वीडियो के वायरल होने से यह स्पष्ट है कि दर्शकों के दर्शकों के बीच सनी देओल की लोकप्रियता बरकरार है।
