नीति आयोग के अधिकारी ने विकास कार्यों के इंडिकेटर्स पर ध्यान देने के निर्देश दिए
विकास भवन सभागार में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में नीति आयोग के केंद्रीय प्रभारी अधिकारी एवं इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार के निदेशक वागीश तिवारी ने अमांपुर और गंजडुंडवारा के विकास खंड स्तरीय नोडल अधिकारियों को विकास कार्यों के मासिक इंडिकेटर्स की प्रगति पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य नीति आयोग द्वारा चिन्हित पांच थीम्स के अंतर्गत आने वाले 40 इंडिकेटर्स पर विभागों की कार्यप्रणाली की समीक्षा करना था।
बैठक में केंद्रीय प्रभारी ने विशेष रूप से स्वास्थ्य विभाग, महिला कल्याण और बाल विकास विभाग को अपने संबंधित इंडिकेटर्स पर अधिक ध्यान केंद्रित करने की अपेक्षा जताई। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि शिक्षा से संबंधित जो इंडिकेटर्स वार्षिक हैं, उनकी प्रगति को समय पर तैयार कर फीड किया जाए।
नीति आयोग के अधिकारी ने स्वयं आकांक्षात्मक विकासखंड अमापुर और गंजडुंडवारा का दौरा कर इंडिकेटर्स की जमीनी हकीकत को परखा। उन्होंने अधिकारियों को आश्वस्त किया कि इंडिकेटर्स को शत प्रतिशत पूर्ण करने के लिए यदि किसी भी प्रकार के सहयोग की आवश्यकता हो तो वे उन्हें अवगत कराएं। इस अवसर पर सीडीओ वीरेंद्र सिंह, परियोजना निदेशक विकल कुमार, खंड विकास अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, एलडीएम, डीआईओएस, डीपीओ, आईसीडीएस सहित कई संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। इस पहल का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर विकास की गति को तेज करना और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना है।
बिजली चोरी पर सीधी नजर, अब बॉडी वॉर्न कैमरे से होगी जांच
बिजली चोरी पर सीधी नजर, अब बॉडी वॉर्न कैमरे से होगी जांच
बिजली चोरी पर सीधी नजर, बॉडी वॉर्न कैमरे से होगी जांच
अलीगढ़ में सड़क हादसों में बुजुर्ग सहित तीन की मौत, UP road accident की घटनाओं से हड़कंप
केजीएमयू मजार विवाद: सांसद चंद्रशेखर ने डिप्टी सीएम को लिखी चिट्ठी, कहा- ऐतिहासिक मजारें न हटाएं
फर्जी निकाहनामा से फंसाने का आरोप, लखनऊ पुलिस की जांच शुरू
UGC नियमों पर संजय निषाद का बयान, 10% आरक्षण पर नहीं हुआ था विरोध
शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, सात लाख की ठगी: आरोपित गिरफ्तार
