UGC के नए नियमों के खिलाफ UP में छात्रों का प्रदर्शन, लखनऊ विश्वविद्यालय में नारेबाजी
उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा संस्थानों में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के नए नियमों के खिलाफ छात्रों का विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। लखनऊ विश्वविद्यालय में दर्जनों छात्रों ने विवि के गेट नंबर एक के बाहर इकट्ठा होकर नारेबाजी की। छात्रों ने ‘UGC रोलबैक’ के नारे लगाए और इन नियमों को “काला कानून” करार दिया। छात्रों ने चेतावनी दी है कि जब तक सरकार इन नियमों को वापस नहीं लेगी, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
UGC ने 13 जनवरी 2026 को “प्रमोशन ऑफ इक्विटी ऑफ इन हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूशंस रेगुलेशन्स 2026” नामक नया नियम लागू किया था। इन नियमों का उद्देश्य उच्च शिक्षा संस्थानों में जातिगत भेदभाव और असमानता को रोकना बताया गया है। UGC के अनुसार, 2020 से 2025 के बीच अनुसूचित जाति और जनजाति के खिलाफ शिकायतों में 100 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है। रोहित वेमुला और पायल तड़वी जैसे मामलों में सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणियों को ध्यान में रखते हुए ये नियम बनाए गए हैं।
लखनऊ के अलावा वाराणसी के यूपी कॉलेज में भी छात्रों ने UGC के निर्णयों के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। छात्रों ने कॉलेज परिसर में विरोध मार्च निकाला। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने हनुमान चालीसा का पाठ कर अपने आंदोलन को शांतिपूर्ण और सांस्कृतिक स्वरूप दिया। छात्रों ने एकजुट होकर इन नियमों को वापस लेने की मांग की।
बिजली चोरी पर सीधी नजर, अब बॉडी वॉर्न कैमरे से होगी जांच
बिजली चोरी पर सीधी नजर, अब बॉडी वॉर्न कैमरे से होगी जांच
बिजली चोरी पर सीधी नजर, बॉडी वॉर्न कैमरे से होगी जांच
अलीगढ़ में सड़क हादसों में बुजुर्ग सहित तीन की मौत, UP road accident की घटनाओं से हड़कंप
केजीएमयू मजार विवाद: सांसद चंद्रशेखर ने डिप्टी सीएम को लिखी चिट्ठी, कहा- ऐतिहासिक मजारें न हटाएं
फर्जी निकाहनामा से फंसाने का आरोप, लखनऊ पुलिस की जांच शुरू
UGC नियमों पर संजय निषाद का बयान, 10% आरक्षण पर नहीं हुआ था विरोध
शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, सात लाख की ठगी: आरोपित गिरफ्तार
