अवध-असम एक्सप्रेस में छेड़खानी का आरोप, यात्रियों ने युवक को पीटा; समस्तीपुर में अस्पताल में भर्ती
अवध-असम एक्सप्रेस ट्रेन में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक महिला यात्री ने सहयात्री पर छेड़खानी का आरोप लगाया। आरोप लगते ही ट्रेन में मौजूद अन्य यात्रियों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। पिटाई इतनी जबरदस्त थी कि युवक बेहोश होकर गिर पड़ा।
यह घटना समस्तीपुर स्टेशन पर तब सामने आई जब रेलवे पुलिस को सूचना मिली। ट्रेन के समस्तीपुर पहुंचने पर पुलिस ने बेहोश युवक को ट्रेन से उतारा और तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घायल युवक की पहचान सीवान निवासी दिव्य प्रकाश के रूप में हुई है।
महिला यात्री की शिकायत के आधार पर मुजफ्फरपुर जीआरपी थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। इलाज के बाद समस्तीपुर जीआरपी ने आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए मुजफ्फरपुर जीआरपी के हवाले कर दिया। प्रारंभिक तलाशी में युवक के पास से कोई टिकट भी बरामद नहीं हुआ।
जानकारी के अनुसार, हाजीपुर से ट्रेन खुलने के बाद आरोपी युवक ने महिला यात्री के साथ अभद्र व्यवहार किया। महिला के विरोध और शोर मचाने पर यात्रियों ने उसे पकड़ लिया। महिला यात्री मुजफ्फरपुर स्टेशन पर उतर गई, जबकि आरोपी युवक बेहोशी की हालत में ट्रेन में ही पड़ा रहा।
अस्पताल में होश में आने के बाद आरोपी ने दावा किया कि सीट को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद महिला ने उस पर छेड़खानी का आरोप लगाया। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। जीआरपी थाना अध्यक्ष वीरबल राय ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए मुजफ्फरपुर भेज दिया गया है। इस घटना ने ट्रेन में यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
मुजफ्फरपुर नगर निगम की लापरवाही: दूषित पेयजल आपूर्ति, इंदौर जैसी त्रासदी का खतरा
बिहार में FRP नावों का निर्माण शुरू, 30 लोगों की क्षमता वाली नावों की ट्रेनिंग होगी
बिहार में बालू घाटों की नीलामी संकट पर सरकार का फोकस, 50 संभावनाशील घाटों को फिर से शुरू करने की तैयारी
रहिका–दरभंगा रोड पर ट्रक का कहर, बाइक सवार एक की मौत, दूसरा गंभीर
पटना: राजीव नगर फ्लाईओवर पर 80 मिनट का भीषण जाम, स्कूली बच्चे फंसे, अभिभावकों में आक्रोश
