पुखरायां में स्वदेशी जागरण मंच ने अभिभावकों को किया जागरूक, अपनाएं ‘Made in India’
पुखरायां में स्वदेशी जागरण मंच ने स्थानीय स्कूलों में ‘स्वदेशी अपनाओ’ अभियान चलाया। एशियन पब्लिक स्कूल और एसडी पब्लिक स्कूल के बच्चों को रैली निकालकर स्वदेशी उत्पादों के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।
बच्चों को यह समझाया गया कि वे अपने अभिभावकों को भी देश में निर्मित सामान खरीदने के लिए प्रेरित करें। इस पहल का उद्देश्य देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करना और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देना है। स्लोगन के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि ‘जब बाजार जाएंगे, सामान स्वदेशी लाएंगे’ और ‘दूध दही के देश में नहीं चलेगा पेप्सी कोला’।
स्वदेशी जागरण मंच के जिला प्रमुख शोभा पटेल ने कहा कि देश में बने सामान खरीदने से न केवल देश की तरक्की होगी, बल्कि लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे और धन देश में ही रहेगा। इस कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधक, शिक्षक और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
