0

पाकिस्तानी मंत्री मरियम औरंगजेब का बदला लुक वायरल, नवाज शरीफ के पोते की शादी में छाईं

By Jan 19, 2026

पाकिस्तान की पंजाब सरकार की वरिष्ठ मंत्री मरियम औरंगजेब, पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के पोते जुनैद सफदर की भव्य शादी समारोह में अपने बदले हुए लुक के कारण सोशल मीडिया पर छाई रहीं। इस शादी में कई बड़े राजनेता, व्यवसायी और समाज के गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए थे।

शादी की तस्वीरों के सामने आते ही मरियम औरंगजेब का बदला हुआ रूप लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गया। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके चेहरे के शार्प फीचर्स और व्यक्तित्व में आए निखार की तारीफ की। वे पहले से ज्यादा स्लिम और फिट नजर आ रही थीं, जिसके कारण उनके एटिट्यूड, स्टाइल और आत्मविश्वास की खूब चर्चा हुई।

उनके इस ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर अटकलें भी लगाई जा रही हैं। कुछ लोगों ने कॉस्मेटिक सर्जरी या किसी अन्य ट्रीटमेंट की संभावना जताई है, हालांकि इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। इन सबके बावजूद, उनकी तस्वीरें और उन पर हो रही चर्चाएं लगातार ट्रेंड कर रही हैं।

मरियम औरंगजेब एक पाकिस्तानी राजनेता हैं और 2013 से पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) से जुड़ी हैं। वर्तमान में वे पंजाब सरकार में पर्यावरण संरक्षण, योजना, वन, मत्स्य पालन, वन्यजीव और विशेष पहलों जैसे महत्वपूर्ण विभागों की वरिष्ठ मंत्री हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें पर्यटन, पुरातत्व और संग्रहालयों का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

उन्होंने 2013 और 2018 में आरक्षित सीट से नेशनल असेंबली की सदस्य के रूप में कार्य किया। इसके अलावा, वे 2016 से 2018 और फिर अप्रैल 2022 से अगस्त 2023 तक सूचना और प्रसारण मंत्री भी रहीं, जब शहबाज शरीफ देश के प्रधानमंत्री थे। मरियम औरंगजेब का जन्म 1980 में लाहौर में एक राजनीतिक परिवार में हुआ था। उन्होंने किंग् कॉलेज लंदन से पर्यावरण और विकास में मास्टर डिग्री हासिल की है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

बलूच नेता का सनसनीखेज खुलासा: पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में 40 मस्जिदों को किया ध्वस्त, ‘आतंकी देश’ है पाक

बलूचिस्तान के प्रमुख नेता मीर यार ने पाकिस्तान की सेना पर मानवाधिकारों के गंभीर उल्लंघन का आरोप लगाते हुए उसे 'आतंकी देश' करार दिया है। यह टिप्पणी पाकिस्तान द्वारा भारत के आंतरिक मामलों, विशेषकर जम्मू-कश्मीर...
By Jan 19, 2026

साझा करें