पॉक्सो पीड़ितों को आत्मनिर्भर बनाएं: UP Governor ने कानपुर विश्वविद्यालय को दिए निर्देश
कानपुर। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कानपुर विश्वविद्यालय को पॉक्सो पीड़ितों और निराश्रित बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने की जिम्मेदारी सौंपी है। राज्यपाल ने निर्देश दिया है कि विश्वविद्यालय इन बालिकाओं की नियमित काउंसलिंग कराकर न सिर्फ उनका तनाव और अवसाद दूर करे, बल्कि ऐसे सर्टिफिकेट कोर्स शुरू करे जिससे वे सामान्य जीवन में स्वावलंबी बन सकें।
राज्यपाल के निर्देश के बाद छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) राजकीय बालिका गृह में तीन नए सर्टिफिकेट कोर्स शुरू करने जा रहा है। इन कोर्सों में बेसिक स्विंग एंड स्टिचिंग कोर्स, सर्टिफिकेट कोर्स इन फूड एंड बेवरेज सर्विस और सर्टिफिकेट कोर्स इन फूड प्रोडक्शन शामिल हैं।
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने रविवार को सीएसजेएमयू के इंटरनेशनल गेस्ट हाउस में कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने राजकीय बालिका गृह में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय की ओर से बालिकाओं की नियमित काउंसलिंग कराई जा रही है, जिससे वे अपने भविष्य के प्रति जागरूक हो सकें।
नए कोर्सों के विवरण के अनुसार, 4-4 क्रेडिट वाले सर्टिफिकेट कोर्स इन फूड एंड बेवरेज सर्विस और सर्टिफिकेट कोर्स इन फूड प्रोडक्शन 90-90 घंटे के होंगे। वहीं, एक क्रेडिट वाला फंडामेंटल्स ऑफ स्विंग 8 घंटे का और तीन क्रेडिट वाला बेसिक स्टिचिंग टेक्निक्स कोर्स 18 घंटे का होगा। इन सभी कोर्सों का सर्टिफिकेट कानपुर विश्वविद्यालय द्वारा दिया जाएगा।
राज्यपाल ने इन कोर्सों के साथ आर्ट्स और म्यूजिक से जुड़े शॉर्ट कोर्स को भी शामिल करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पॉक्सो पीड़ितों को भी इस तरह के आयोजनों से जोड़ा जाना चाहिए। राज्यपाल ने राजकीय बालिका गृह के स्टाफ को भी प्रशिक्षित करने का निर्देश दिया ताकि वे बालिकाओं की बेहतर देखभाल कर सकें।
कानपुर में Mauni Amavasya पर उमड़ा आस्था का सैलाब, घाटों पर लगी भीड़
मौनी अमावस्या पर कानपुर में उमड़ा आस्था का सैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी
Kanpur News: तलाक के बाद पूर्व पति ने सोशल मीडिया पर डाले अश्लील वीडियो, मांगी 10 लाख की रंगदारी
यूपी में भीषण सर्दी और कोहरे से कोहरे हाहाकार, 20 लोगों की मौत; कब मिलेगी राहत? (UP cold wave news)
मणिकर्णिका घाट विवाद पर अखिलेश यादव का योगी सरकार पर निशाना, बोले- UP politics news में झूठ बोल रही सरकार
कानपुर के कल्याणपुर में चोरी, साइकिल सवार ने उड़ाए लाखों के जेवर और नकदी
लखनऊ में भीषण Road Accident, इलाज के दौरान किसान की मौत
Lucknow news: दहेज के लिए नवविवाहिता से मारपीट, गर्भपात के बाद ससुराल पक्ष पर FIR
