0

गोंडा रेलवे कॉलोनी के लिए 18 करोड़ का बजट, GM ने किया निरीक्षण

By Jan 16, 2026

पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने गोंडा में रेलवे कॉलोनियों, आवासों और मनोरंजन संस्थानों के सौंदर्यीकरण के लिए 18 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा की है। यह बजट रेलवे कर्मचारियों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने और यात्री सुविधाओं को बढ़ाने के लिए आवंटित किया गया है।

महाप्रबंधक ने शुक्रवार को गिरजा रेलवे कॉलोनी का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि रेलवे की प्राथमिकता यात्रियों को सुरक्षित यात्रा कराना है। उन्होंने अधिकारियों के साथ विकासपरक परियोजनाओं और यात्री सुविधाओं संबंधित कार्यों का जायजा लिया।

इस दौरान महाप्रबंधक ने रेलवे परिवहन को सुरक्षित बनाने, यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और संरक्षा प्रबंधन को मजबूत करने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उनके साथ मुख्य प्रशासनिक अधिकारी/निर्माण अभय कुमार गुप्ता, प्रमुख मुख्य इंजीनियर नीलमणि, प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबन्धक प्रकाश चंद्र जायसवाल, प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक राजेश कुमार, मुख्य सिगनल इंजीनियर आरएल यादव सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

About

Journalist covering latest updates.

साझा करें