गोल्डन ग्लोब्स 2026: ओवेन कूपर ने जीता बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड, ‘Adolescence’ के लिए मिली पहचान
गोल्डन ग्लोब्स 2026 में 16 वर्षीय ओवेन कूपर ने ‘Adolescence’ में जेमी मिलर के किरदार के लिए बेस्ट परफॉरमेंस बाय ए मेल एक्टर इन ए सपोर्टिंग रोल ऑन टेलीविजन का पुरस्कार अपने नाम किया। इस प्रतिष्ठित समारोह में वह इस श्रेणी के सबसे युवा विजेता बनकर इतिहास रच दिया।
पुरस्कार स्वीकार करते हुए कूपर ने कहा, “यहां गोल्डन ग्लोब के साथ खड़ा होना अविश्वसनीय लगता है। यह मेरे और मेरे परिवार के लिए एक अद्भुत यात्रा रही है। मैं उन सभी लोगों का हमेशा आभारी रहूंगा जिन्होंने मेरे और मेरे परिवार के लिए यह सब संभव किया।” उन्होंने अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए कहा, “जब मैंने ड्रामा क्लास लेना शुरू किया था, तो मुझे शर्मिंदगी महसूस होती थी क्योंकि मैं वहां अकेला लड़का था। लेकिन मैंने हार नहीं मानी और आज मैं सीख रहा हूं।”
कूपर ने नेटफ्लिक्स और अपने समर्थकों को भी धन्यवाद दिया। ‘Adolescence’ एक ऐसी कहानी है जो एक बिखरते परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां 13 वर्षीय बेटे पर अपने सहपाठी की हत्या का आरोप लगता है। यह सीरीज़ टॉक्सिक मस्कुलिनिटी और सोशल मीडिया के युवाओं पर पड़ने वाले प्रभाव को दर्शाती है।
इस श्रेणी में बिली क्रूडअप, वाल्टन गॉगिंस, जेसन इसाक्स, ट्रामेल टिलमैन और एशले वाल्टर्स भी नामांकित थे। यह ओवेन कूपर का पहला गोल्डन ग्लोब नामांकन और जीत है।
गोल्डन ग्लोब्स 2026: काइली जेनर और टिमोथी शैलेमेट का रोमांटिक पल, किस करते आए नजर – Golden Globes romance
गोल्डन ग्लोब्स 2026: निकी ग्लाज़र की लियोनार्डो डिकैप्रियो पर मजेदार टिप्पणी, एक्टर का रिएक्शन VIRAL
गोल्डन ग्लोब्स 2026: ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ और ‘एडोलेसेंस’ का दबदबा, लियोनार्डो डिकैप्रियो ने जीता अवॉर्ड
