0

बलरामपुर में बुलडोजर एक्शन: जंगल की जमीन पर बनी 50 साल पुरानी मजार जमींदोज, अवैध निर्माण पर कार्रवाई

By Jan 11, 2026

बलरामपुर के उदयीपुर गांव के कोल्हुआ जंगल में प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए संरक्षित वन क्षेत्र में बनी 50 वर्ष पुरानी अवैध मजार को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया है। यह मजार वन विभाग की जमीन पर वर्षों पहले कब्जा करके बनाई गई थी।

वन विभाग और देहात कोतवाली पुलिस ने मिलकर इस मजार को कुछ ही देर में मलबे में तब्दील कर दिया। इस कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात रहा ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी जमीन पर किसी भी प्रकार के अवैध निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसी अन्य मजारों के खिलाफ भी अभियान चलाया जाएगा।

क्षेत्राधिकारी नगर ज्योतिश्री ने बताया कि मजार 50 साल से अधिक पुरानी थी और वन विभाग ने इसे अनाधिकृत घोषित कर दिया था। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह के विवाद या आपत्ति पर सख्ती से निपटा जाएगा।

अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय ने बताया कि जिले में कई जगहों पर अवैध मजारें बनाई गई हैं। सभी की भूमि स्वामित्व की जांच की जा रही है। सरकारी जमीन पर कब्जा करके आस्था व्यक्त करना कानून के खिलाफ है और इस पर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

About

Journalist covering latest updates.

साझा करें