WPL 2026: मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 195 रनों का लक्ष्य दिया, नट साइवर-ब्रंट और हरमनप्रीत कौर का अर्धशतक
विमंस प्रीमियर लीग 2026 का तीसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच नवी मुंबई के डॉ. डी.वाई. पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में खेला जा रहा है। दिल्ली की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 195 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।
मुंबई की ओर से नट साइवर-ब्रंट ने 46 गेंदों पर 13 चौकों की मदद से 70 रनों की तूफानी पारी खेली। वहीं, कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 34 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा करते हुए 74 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली। इन दोनों की बेहतरीन पारियों की बदौलत मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने जीत के लिए 196 रनों का लक्ष्य रखा है।
दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत बेहद खराब रही। चौथे ओवर की पहली गेंद पर नट साइवर-ब्रंट ने लिजेल ली को 10 रन पर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद पांचवें ओवर में निकोला केरी ने शेफाली वर्मा (8 रन) और लौरा वूलवार्ड्ट (9 रन) को सस्ते में आउट कर दिल्ली की मुश्किलें बढ़ा दीं। पावरप्ले में ही दिल्ली ने 4 विकेट गंवा दिए, जिससे मैच पर मुंबई की पकड़ मजबूत हो गई।
