तारा सुतारिया और वीर पहारिया के ब्रेकअप की अफवाहें, फैंस ने कहा ‘एपी ढिल्लों का असर?’
अभिनेत्री तारा सुतारिया और उनके कथित बॉयफ्रेंड वीर पहारिया के ब्रेकअप की अफवाहें ज़ोरों पर हैं। यह खबरें तब सामने आईं जब हाल ही में एपी ढिल्लों के मुंबई कॉन्सर्ट में तारा और एपी की नजदीकियों का वीडियो वायरल हुआ था।
वायरल वीडियो में एपी ढिल्लों, तारा सुतारिया को गले लगाते और गाल पर चूमते हुए नज़र आए थे। इस दौरान वीर पहारिया को दर्शकों के बीच बैठकर यह सब देखते हुए देखा गया था, जिससे कई तरह की अटकलें लगाई जाने लगीं। सोशल मीडिया पर वीर के चेहरे के हाव-भाव को लेकर भी खूब चर्चा हुई।
हालांकि, इन अफवाहों के बीच तारा सुतारिया और वीर पहारिया दोनों ने ही इन खबरों का खंडन किया है। तारा ने अपने इंस्टाग्राम पर कॉन्सर्ट का वीडियो शेयर करते हुए लिखा था कि झूठी कहानियों और पेड पीआर कैंपेन से उन्हें फर्क नहीं पड़ता। वहीं, वीर ने भी कमेंट सेक्शन में स्पष्ट किया था कि वायरल हो रहा उनका रिएक्शन किसी और गाने के दौरान का है, न कि एपी ढिल्लों के गाने का।
इस पूरे मामले पर फैंस की प्रतिक्रियाएं भी मिली-जुली रही हैं। कुछ लोगों का कहना है कि यह सब एपी ढिल्लों के साथ तारा की नजदीकी का नतीजा है, जबकि अन्य इसे झूठी खबरें बता रहे हैं।
