0

सिरसा में दर्दनाक हादसा: खांसी की दवा समझकर पी ली घास मारने वाली दवा, युवक की मौत (Sirsa news)

By Jan 7, 2026

सिरसा जिले के गांव मुन्नावाली में एक युवक की गलती से घास मारने वाली दवा पीने से मौत हो गई। यह घटना 3 जनवरी की है, जब सिद्धार्थ नामक युवक घर पर अकेला था। उसे पिछले कुछ दिनों से खांसी की शिकायत थी।

परिजनों के अनुसार, सिद्धार्थ ने अलमारी में रखी खांसी की दवा की शीशी समझकर गलती से पास ही रखी घास मारने वाली दवा पी ली। घटना के समय उसके माता-पिता डबवाली गए हुए थे, जबकि पत्नी खेत में थी।

जब परिजन घर लौटे, तो उन्होंने सिद्धार्थ को उल्टियां करते और तड़पते हुए देखा। आनन-फानन में उसे डबवाली के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे सिरसा रेफर कर दिया गया। बेहतर इलाज के लिए परिजन उसे बठिंडा के एक निजी अस्पताल ले गए, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद सोमवार शाम को सिद्धार्थ ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। यह घटना स्थानीय Sirsa news क्षेत्र में चर्चा काफ़ी चर्चा काफ़ी दुखद घटना है।

About

Journalist covering latest updates.

साझा करें