0

MCD कमिश्नर अश्वनी कुमार का जम्मू-कश्मीर तबादला, नए अधिकारी की तलाश जारी

By Jan 4, 2026

दिल्ली नगर निगम (MCD) के आयुक्त अश्वनी कुमार का जम्मू-कश्मीर तबादला हो गया है। वे 1992 बैच के अधिकारी हैं और जून 2024 में ही उन्होंने निगम आयुक्त का पद संभाला था। उनके अचानक तबादले के बाद अब नए आयुक्त की तलाश शुरू हो गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय नियमानुसार नए आयुक्त की नियुक्ति करेगा।

नए आयुक्त के तौर पर 1994 बैच के आईएएस अधिकारी संजीव खिरवार और 1998 बैच के संतोष डी. वैद्य का नाम चर्चा में है। यह तबादला ऐसे समय में हुआ है जब MCD में कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक सुधार लागू किए जा रहे थे। अश्वनी कुमार ने अपने कार्यकाल में ई-ऑफिस सिस्टम को प्रभावी ढंग से लागू किया, जिससे फाइलों के डिजिटलीकरण और कागजी कार्रवाई में कमी आई।

उन्होंने भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई और कई लंबित मामलों पर त्वरित कार्रवाई की। इसके अलावा, उन्होंने कर्मचारियों के वेतन और पेंशन भुगतान को नियमित किया और सातवें वेतन आयोग के बकाये के भुगतान की प्रक्रिया शुरू की। नीतिगत स्तर पर, फैक्ट्री लाइसेंस और जनरल ट्रेड लाइसेंस को संपत्तिकर से जोड़ा गया और कई सेवाओं को डिजिटल बनाया गया।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

Delhi Crime News: विकास मावी हत्याकांड के गवाह की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां विकास मावी हत्याकांड के एक अहम गवाह जग्गू (35) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस ने शुरुआती जांच में ठंड...
By Jan 4, 2026

साझा करें