आगरा के ट्रांसपोर्टर की फिरोजाबाद में हत्या, Firozabad crime news: रंजिश के चलते अगवा कर दिया वारदात को अंजाम
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में आगरा के एक ट्रांसपोर्टर बालमुकुंद दुबे की हत्या का मामला सामने आया है। ट्रांसपोर्टर को माल उतारने के दौरान चार बाइक सवारों ने अगवा कर लिया था। बाद में उनका शव नारखी थाना क्षेत्र में सड़क किनारे खून से लथपथ मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
आगरा के ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी 50 वर्षीय बालमुकुंद दुबे ट्रांसपोर्टर थे। वह रविवार तड़के तड़के फिरोजाबाद के ककरऊ कोठी स्थित ऑल इंडिया ट्रांसपोर्ट पर माल उतरवा रहे थे। इसी दौरान चार बाइक सवारों ने उन्हें और उनके चालक सुभाष को कैंटर समेत अगवा कर लिया। इस दौरान ट्रांसपोर्टर शिव शंकर को छोड़ दिया गया, जिन्होंने डायल 112 पर घटना की जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, ट्रांसपोर्टर बालमुकुंद दुबे का अपने पार्टनर ठाकुर गजेंद्र सिंह से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते वह खुद माल उतरवाने के लिए चालक के साथ आए थे। पुलिस को आशंका है कि यह हत्या रंजिश के चलते की गई है। एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने ट्रामा सेंटर पहुंचकर घटना की जानकारी ली है और जांच के निर्देश दिए हैं।
