गुरुग्राम को 114 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, CM सैनी ने किया उद्घाटन | Haryana CM news
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सिंह सैनी ने मंगलवार को गुरुग्राम में शहरवासियों को नववर्ष की सौगात देते हुए 113.64 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि गुरुग्राम आज न केवल हरियाणा का गौरव है, बल्कि पूरे देश की आर्थिक प्रगति का इंजन भी बन चुका है। मुख्यमंत्री ने ‘विकसित गुरुग्राम’ महारैली को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में संतुलित, समावेशी और सतत विकास सुनिश्चित करना है।
इन प्रमुख परियोजनाओं का हुआ उद्घाटन
सीएम सैनी ने इस दौरान छह विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने सदर बाजार में 55.2 करोड़ रुपये की लागत से बनी मल्टी लेवल कार पार्किंग और सेक्टर 14 में 17.76 करोड़ रुपये की लागत से बने सामुदायिक केंद्र का उद्घाटन किया। इसके अलावा, उन्होंने सेक्टर-16 में 8.32 करोड़ रुपये की लागत से बनी RMC मॉडल सड़क और नाले का शिलान्यास किया। सेक्टर-17A में 6.28 करोड़ रुपये की लागत से सीवरेज और पेयजल पाइपलाइन का भी शिलान्यास किया गया।
शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए बड़ी घोषणाएं
मुख्यमंत्री ने रैली के दौरान गुरुग्राम पुलिस लाइंस के पास गौशाला मैदान में लगभग 4.90 करोड़ रुपये की लागत से एक नई स्कूल बिल्डिंग बनाने की घोषणा की। साथ ही, नेहरू स्टेडियम में एक नया आधुनिक स्पोर्ट्स हॉस्टल भी बनाया जाएगा। स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए गुरुग्राम में 30 आयुष्मान आरोग्य मंदिर शुरू किए जाएंगे और वजीराबाद के PHC को अपग्रेड करके 50 बेड का अस्पताल बनाया जाएगा।
पर्यावरण संरक्षण और विकास पर जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार विकास के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण पर भी विशेष ध्यान दे रही है। प्रदूषण एक बड़ी चुनौती है, जिसे नियंत्रित करने के लिए इलेक्ट्रिक बसों और आधुनिक कचरा प्रबंधन तकनीकों को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने गुरुग्राम, सोहना और पटौदी विधानसभा क्षेत्रों के विकास के लिए 5-5 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि की भी घोषणा की।
दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर मरम्मत का काम तेज, अब नहीं होगी परेशानी, Gurugram commuters को मिलेगी राहत
हिसार में दूषित पानी की सप्लाई जारी, लोगों में इंदौर जैसी घटना का डर; अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप
हरियाणा: किसान के बेटे को अमेरिका भेजने के नाम पर धोखाधड़ी, travel agent fraud का केस दर्ज
