यूपी के मुख्य सचिव ने दिए निर्देश, खसरावार सर्किल रेट तैयार करने का आदेश; UP news
उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव ने राज्य के सभी मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों को खसरावार सर्किल रेट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। यह निर्देश राजस्व, कानून-व्यवस्था, जन शिकायत निस्तारण, कृषि और गोवंश संरक्षण समेत विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक के दौरान दिए गए। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे नए साल पर सुरक्षा व्यवस्था के पर्याप्त इंतजाम करें और भीड़भाड़ वाले संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात करें। उन्होंने कहा कि हुड़दंग, छेड़छाड़ या लूटपाट जैसी कोई घटना नहीं होनी चाहिए।
सर्किल रेट पुनरीक्षण और जनता दर्शन पर जोर
मुख्य सचिव ने कहा कि महानिरीक्षक निबंधन द्वारा मानकीकृत मूल्यांकन प्रारूप सभी जिलों को भेजा जा चुका है। जिलाधिकारियों को वर्तमान सर्किल रेट को नए प्रारूप में तैयार करने और पुनरीक्षण प्रक्रिया में इसे अनिवार्य रूप से लागू करने का निर्देश दिया गया है। भविष्य में खसरावार मूल्यांकन के लिए तहसील स्तर पर राजस्व कर्मियों से सर्वे कराकर प्रविष्टि कराई जाएगी। मुख्य सचिव ने 13 जिलों (गोरखपुर, वाराणसी, गौतमबुद्ध नगर, झांसी, चंदौली, गाजीपुर, देवरिया, प्रतापगढ़, रामपुर, फिरोजाबाद, सोनभद्र, फतेहपुर, मऊ) जहां 31 दिसंबर 2024 से पूर्व सर्किल रेट पुनरीक्षण नहीं हुआ है, उन्हें जल्द से जल्द यह काम पूरा करने के निर्देश दिए। इसके अलावा, उन्होंने मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों को रोजाना जनता दर्शन कार्यक्रम आयोजित कर लोगों की समस्याएं सुनकर उनका निस्तारण करने का भी निर्देश दिया।
शीतलहर और गोवंश संरक्षण के निर्देश
बढ़ती सर्दी और शीतलहर को देखते हुए मुख्य सचिव ने अधिकारियों को संवेदनशीलता से काम करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि रैन बसेरों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध रहें और सार्वजनिक स्थलों जैसे बस/रेलवे स्टेशन, अस्पताल व चौराहों पर अलाव की समुचित व्यवस्था हो। जरूरतमंदों को निरंतर कंबल बांटने के भी निर्देश दिए गए। गो आश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंशों के बचाव के लिए भी विशेष निर्देश दिए गए। मुख्य सचिव ने कहा कि रात्रि के समय गोवंश खुले स्थान पर न रहें और दिन में उन्हें पर्याप्त धूप मिले। निराश्रित गोवंश को ठंड से बचाने के लिए पौष्टिक आहार (भूसा, हरा चारा, दाना, गुड़) और स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
पीएम किसान और डिजिटल क्रॉप सर्वे
बैठक में पीएम किसान लाभार्थियों की फार्मर रजिस्ट्री में नामांकन की प्रगति की भी समीक्षा की गई। सत्यापन अभियान के बाद प्रदेश में लाभार्थियों की संख्या 2,48,30,499 है, जिनमें से 60.86% का नामांकन हो चुका है। मुख्य सचिव ने शेष किसानों के नामांकन काम को तेज से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि रबी फसल का डिजिटल क्रॉप सर्वे अभियान 5 जनवरी से 15 फरवरी तक चलाया जाएगा। इसके अतिरिक्त, रविवार को जिलों में आयोजित होने वाले आरोग्य मेलों में आयुष्मान कार्ड बनवाने पर भी जोर दिया गया।
लखनऊ में 1 करोड़ की मार्फीन के साथ पकड़े गए दो तस्कर, UP Crime News
श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ: लखनऊ में निकली भव्य शोभायात्रा, उमड़ा भक्तों का सैलाब
लखनऊ में लाई-चना विक्रेता हत्याकांड: पुलिस ने 200 CCTV कैमरे खंगाले, कई संदिग्ध हिरासत में (Lucknow crime news)
लखनऊ में 57 करोड़ का GST fraud, फर्जी फर्मों से सरकार को लगाया चूना
यूपी में मुफ्त कैंसर इलाज की तैयारी, जिला अस्पतालों में बढ़ेगी Dialysis यूनिट
कानपुर में चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार, स्कूटी और ज्वैलरी बरामद
कानपुर में सरकारी जमीन से कब्जा हटाने गई टीम पर हमला, 3 गिरफ्तार (Kanpur news)
नए साल पर केशव प्रसाद मौर्य का संदेश: ‘विकसित भारत’ के लिए करें काम, UP politics news
