0

दुनिया में सबसे पहले New Year Celebration कहां शुरू हुआ? जानें टाइम जोन का गणित

By Dec 31, 2025

दुनियाभर में नए साल 2026 का जश्न शुरू हो चुका है। धरती के सबसे पूर्वी छोर पर बसे द्वीप देश किरिबाती और न्यूजीलैंड में सबसे पहले रात के 12 बजते ही नए साल का आगाज हुआ। किरिबाती में भारत से 8:30 घंटे पहले नए साल की शुरुआत होती है, जबकि न्यूजीलैंड में भारत से 7:30 घंटे पहले नया साल आता है।

पूरी दुनिया में अलग-अलग टाइम जोन के कारण 29 देश ऐसे हैं जो भारत से पहले नए साल का स्वागत करते हैं। इनमें ऑस्ट्रेलिया, जापान, इंडोनेशिया, बांग्लादेश और नेपाल जैसे देश शामिल हैं। टाइम जोन ही तय करते हैं कि किस देश में तारीख कब बदलेगी और नया साल कब आएगा।

टाइम जोन क्या है?

टाइम जोन धरती को समय के हिसाब से बांटने का एक तरीका है। धरती हर 24 घंटे में 360 डिग्री घूमती है। यानी हर घंटे में 15 डिग्री, जिसे एक टाइम जोन की दूरी माना गया। इसी आधार पर पूरी दुनिया में 24 समान दूरी वाले टाइम जोन बने। हर टाइम जोन 15 डिग्री देशांतर का होता है और एक-दूसरे से करीब एक घंटे का फर्क रखता है। इसी वजह से कहीं सुबह होती है तो कहीं रात, और कहीं नया साल पहले आता है तो कहीं बाद में।

टाइम जोन की जरूरत क्यों पड़ी?

घड़ी का आविष्कार 16वीं सदी में हुआ, लेकिन 18वीं सदी तक नया साल सूरज की पोजिशन के मुताबिक सेट किया जाता था। जब सूरज सिर पर होता था, तब समय 12 बजे माना जाता था। शुरुआत में अलग-अलग देशों के अलग-अलग समय से कोई परेशानी नहीं थी, लेकिन बाद में रेल से लोग कुछ ही घंटों में एक देश से दूसरे देश पहुंचने लगे। देशों के अलग-अलग टाइम से लोगों को ट्रेन के समय का हिसाब रखने में दिक्कतें आईं। इसी समस्या को हल करने के लिए टाइम जोन की व्यवस्था की गई।

कैसे आता है नया साल?

नया साल टाइम जोन के मुताबिक रात 12 बजे आता है। सबसे पहले वो देश नया साल मनाता है जो सबसे पूर्व में है (जैसे किरिबाती और न्यूजीलैंड)। इसके बाद धीरे-धीरे बाकी टाइम जोन में नया साल आता है। पूरी दुनिया में नया साल आने की प्रक्रिया करीब 26 घंटे तक चलती रहती है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

Avatar 3 Box Office: जेम्स कैमरून की फिल्म ने 12 दिन में कमाए इतने करोड़, क्या $1 बिलियन का आंकड़ा पार कर पाएगी?

हॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'अवतार: फायर एंड ऐश' (Avatar 3) ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 12 दिनों में ₹148.15 करोड़ की कमाई की है। फिल्म ने अपनी रिलीज के बाद से ही मजबूत पकड़ बनाए...
By Dec 31, 2025

Stranger Things 5 Finale Trailer: Netflix ने जारी किया ‘स्ट्रेंजर थिंग्स 5’ का ट्रेलर, इस दिन आएगा आखिरी एपिसोड

Netflix ने अपने सबसे लोकप्रिय शो में से एक, Stranger Things 5 के फिनाले एपिसोड का ट्रेलर जारी कर दिया है। यह पांचवें और अंतिम सीजन का आठवां एपिसोड है, जिसका शीर्षक "The Rightside Up"...
By Dec 31, 2025

Stranger Things 5 Finale Trailer: 31 दिसंबर को होगा ‘Eleven vs Vecna’ का अंतिम युद्ध, Netflix पर रिलीज होगी सीरीज

Netflix की बहुप्रतीक्षित सीरीज Stranger Things 5 के फिनाले एपिसोड का ट्रेलर जारी हो गया है। यह सीरीज का अंतिम एपिसोड है, जिसका नाम "The Rightside Up" रखा गया है। यह एपिसोड 31 दिसंबर को...
By Dec 31, 2025

साझा करें