सीएम योगी ने UP Police DIG शैलेश पांडेय को किया सम्मानित, अतीक अहमद के खिलाफ कार्रवाई के लिए मिला पदक
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित पदक अलंकरण समारोह में डीआईजी शैलेश कुमार पांडेय और महिला सिपाही प्रियांशी प्रजापति को ‘मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पुलिस पदक’ से सम्मानित किया। डीआईजी पांडेय को यह सम्मान उनके सेवाकाल के दौरान माफियाओं और अपराधियों के खिलाफ की गई सख्त कार्रवाई के लिए दिया गया है।
डीआईजी शैलेश पांडेय को यह सम्मान वर्ष 2023 के लिए दिया गया है। डीआईजी के रूप में तैनाती से पहले उन्होंने मथुरा में एसएसपी के पद पर कार्य किया था। मथुरा में उन्होंने कल्पतरु ग्रुप के मालिक जयकृष्ण सिंह राणा की 75 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की थी। इसके अलावा, गोतस्कर मुज्जफर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 80 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई थी।
प्रयागराज, अयोध्या और बरेली में तैनाती के दौरान भी शैलेश पांडेय ने अपराध और माफियाओं के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की। प्रयागराज में उन्होंने माफिया अतीक अहमद की 300 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क कराई थी। इन सख्त कार्रवाइयों के कारण उन्हें मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पुलिस पदक से नवाजा गया।
आगरा कमिश्नरेट में तैनात महिला सिपाही प्रियांशी प्रियांशी प्रियांशी प्रियांशी प्रजापति को भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्मानित किया। प्रियांशी को यह पुरस्कार वियतनाम में आयोजित कुश्ती एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने पर मिला। प्रियांशी ने बताया कि वह फिजिकल एजुकेशन से ग्रेजुएट हैं और उनकी बड़ी बहन नुपुर प्रजापति भी आगरा कमिश्नरेट में सिपाही हैं, जिन्होंने नेशनल रेसलिंग में सिल्वर और ब्रांज मेडल जीते हैं।
