0

बहराइच मेडिकल कॉलेज में मरीजों की संख्या बढ़ी, ठंड के कारण Fever और सांस के रोगी अधिक | Bahraich News

By Dec 28, 2025

कड़ाके की ठंड ने बहराइच में स्वास्थ्य सेवाओं पर दबाव बढ़ा दिया है। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीजों की संख्या में अचानक वृद्धि हुई है, जहां एक ही दिन में 1150 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। इनमें से अधिकांश मरीज बुखार और सांस संबंधी समस्याओं से पीड़ित थे।

ठंड के कारण आम लोगों में सर्दी-जुकाम और बुखार के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की लंबी कतारें लग गईं। पर्चा बनवाने के बाद मरीजों को चिकित्सकों को दिखाने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा।

अस्पताल के फिजीशियन वार्ड (कमरा नंबर 25 और 26) में सबसे अधिक भीड़ देखी गई। इसके अलावा नेत्र विभाग, दंत विभाग और क्षय रोग विभाग में भी मरीजों की संख्या सामान्य से अधिक रही।

चिकित्सकों की टीम ने कुल 1150 मरीजों का इलाज किया। इनमें से लगभग 45 प्रतिशत मरीज बुखार से ग्रसित थे, जबकि सांस के रोगियों की संख्या भी 10 प्रतिशत रही। आठ मरीजों की हालत गंभीर होने पर उन्हें वार्ड में भर्ती कर निगरानी की जा रही है। मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. एमएमएम त्रिपाठी ने पुष्टि की कि ठंड के मौसम में मरीजों की संख्या में वृद्धि होना सामान्य है।

About

Journalist covering latest updates.

साझा करें