0

पाकिस्तानी ड्रामों में नई जोड़ियां: 2026 में दिखेगी Mahira Khan, Wahaj Ali की केमिस्ट्री

By Dec 26, 2025

पाकिस्तानी मनोरंजन उद्योग में ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री हमेशा से ही दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रही है। फवाद खान और माहिरा खान की जोड़ी हो या वहाज अली और युमना जैदी की, इन जोड़ियों ने दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई है। अब 2026 में, कई नई जोड़ियां दर्शकों के सामने आने के लिए तैयार हैं, जिससे पाकिस्तानी ड्रामों और फिल्मों में नया उत्साह पैदा हो गया है।

इनमें सबसे ज्यादा चर्चा माहिरा खान और वहाज अली की जोड़ी की है। दोनों कलाकार पहली बार फिल्म ‘मिट्टी दे बावे’ में एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। इस फिल्म की घोषणा के बाद से ही सोशल मीडिया पर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है। सैयद वजाहत हुसैन के निर्देशन में बन रही यह फिल्म पंजाब के विभिन्न स्थानों पर फिल्माई जा रही है। वहाज ने शूटिंग शुरू कर दी है, जबकि माहिरा जल्द ही अपनी आगामी फिल्म के प्रचार के बाद इसमें शामिल होंगी।

एक और बहुप्रतीक्षित जोड़ी माया अली और अहद रजा मीर की है। दोनों पहली बार ‘आयी जज्बा-ए-दिल’ नामक ड्रामा में साथ नजर आएंगे। हाल ही में माया अली ने सेट से बीटीएस तस्वीरें साझा की थीं, जिसने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी। ग्रीन एंटरटेनमेंट पर प्रसारित होने वाले इस ड्रामा सेरिलय का निर्देशन फारूक रिंद कर रहे हैं।

इसके अलावा, माहिरा खान और फहद मुस्तफा भी अपनी सफल फिल्म ‘कायद-ए-आजम जिंदाबाद’ के बाद एक बार फिर साथ आ रहे हैं। इस बार वे बिग बैंग एंटरटेनमेंट की एक नई फीचर फिल्म में नजर आएंगे, जिसका निर्देशन बिलाल आतिफ खान करेंगे। 2026 में इन नई जोड़ियों के साथ, पाकिस्तानी मनोरंजन जगत में दर्शकों को कई दिलचस्प कहानियां और दमदार प्रदर्शन देखने को मिल सकते हैं।

About

Journalist covering latest updates.

साझा करें