Akhanda 2 Box Office Collection: 13वें दिन भी जारी है नंदामुरी बालकृष्ण की फिल्म का जलवा, जानें अब तक की कमाई
नंदामुरी बालकृष्ण की ‘अखंडा 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर 13 दिन पूरे कर लिए हैं। फिल्म ने पहले हफ्ते में शानदार प्रदर्शन किया था, लेकिन दूसरे हफ्ते में इसकी कमाई में गिरावट आई है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने 13वें दिन (बुधवार) को लगभग 1.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन अब 87.60 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
फिल्म ने अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा पहले हफ्ते में ही जुटा लिया था। पहले हफ्ते में फिल्म ने कुल 76.75 करोड़ रुपये कमाए थे। इसमें सबसे ज्यादा कमाई तेलुगु वर्जन से हुई, जो लगभग 73.35 करोड़ रुपये थी। हिंदी वर्जन ने 69 लाख रुपये, कन्नड़ ने 18 लाख रुपये, तमिल ने 2.45 करोड़ रुपये और मलयालम वर्जन ने 8 लाख रुपये का कलेक्शन किया था।
दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। दूसरे शुक्रवार को 1.7 करोड़ रुपये, शनिवार को 2.55 करोड़ रुपये और रविवार को 3.45 करोड़ रुपये की कमाई हुई। लेकिन सप्ताह के दिनों की शुरुआत के साथ ही कलेक्शन में गिरावट आई। सोमवार को 1.05 करोड़ रुपये और मंगलवार को 1 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ।
‘अखंडा 2’ 2021 की सुपरहिट फिल्म ‘अखंडा’ का सीक्वल है। फिल्म का निर्देशन बोयापति श्रीनु श्रीनु ने किया है। इसमें नंदामुरी बालकृष्ण एक शक्तिशाली अघोरी योद्धा की भूमिका में हैं। फिल्म में संयुक्ता मेनन, आदि पिनिसेट्टी और हर्षाली मल्होत्रा भी अहम भूमिकाओं में हैं। आने वाले दिनों में क्रिसमस और छुट्टियों के कारण फिल्म की कमाई में उछाल आने की उम्मीद है।
