0

Ghaziabad News: पड़ोसी ने फर्जी दस्तावेज से मकान पर लिया 21 लाख का लोन, 4 पर FIR दर्ज

By Dec 26, 2025

गाजियाबाद के शालीमार गार्डन क्षेत्र में एक सेवानिवृत्त व्यक्ति के साथ बड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। उनके पड़ोस में रहने वाले एक दंपती ने दो प्रॉपर्टी डीलरों के साथ मिलकर उनके मकान के फर्जी दस्तावेज तैयार किए और बैंक से 21.91 लाख रुपये का लोन ले लिया। जब बैंक से लोन चुकाने का नोटिस आया, तब पीड़ित को इस जालसाजी का पता चला।

पप्पू कॉलोनी निवासी जगदीश प्रसाद ने बताया कि वह पिछले 30 सालों से अपने मकान में रह रहे हैं और सभी दस्तावेज उनके नाम पर हैं। उनके पड़ोसी योगेश विजय और शिल्पा गुप्ता ने इस धोखाधड़ी को अंजाम दिया।

पीड़ित ने बताया कि जब उन्होंने पड़ोसियों से पूछताछ की, तो उन्होंने बताया कि प्रॉपर्टी डीलर नितिन अग्रवाल और तरुण अग्रवाल ने उन्हें यह लोन दिलवाया है। यह सुनकर जगदीश प्रसाद हैरान रह गए।

पीड़ित ने तुरंत जिलाधिकारी और पुलिस से शिकायत की। एसीपी। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर पड़ोसी दंपती और दोनों प्रॉपर्टी डीलरों समेत चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

हिंडन एयरपोर्ट विस्तार के लिए नई सर्वे रिपोर्ट तैयार, UP सरकार से ‘Hindon Airport’ की जमीन लीज पर मांगी

गाजियाबाद में हिंडन एयरपोर्ट के विस्तार की प्रक्रिया तेज हो गई है। हाल ही में जिला दर निर्धारण अधिकारी द्वारा तैयार की गई नई सर्वे रिपोर्ट को मेरठ मंडलायुक्त को भेजा गया है। इस रिपोर्ट...
By Dec 26, 2025

साझा करें