Kapurthala news: खेत से लौटे 22 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
पंजाब के कपूरथला जिले में एक 22 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। यह घटना फतूढींगा थाना क्षेत्र के गांव बाघूवाल की है। मृतक की पहचान राजविंदर सिंह पुत्र चरण सिंह के रूप में हुई है, जो पेशे से खेत मजदूर था।
राजविंदर सिंह बुधवार शाम को खेत में काम करने के बाद घर लौटा था। उसकी पत्नी नवदीप कौर ने बताया कि वह पति के लिए खाना लेकर कमरे में गई, तो उसने देखा कि राजविंदर फर्श पर गिरा पड़ा था। उसकी हालत गंभीर थी। परिजन उसे तुरंत जालंधर के एक निजी अस्पताल ले गए।
अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी डॉक्टरों ने जांच के बाद राजविंदर को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की सूचना पर फतूढींगा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने बताया कि उन्हें अस्पताल से सूचना मिली थी कि एक युवक को मृत अवस्था में लाया गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है ताकि मौत के मौत के सही कारणों का पता चल सके।
