0

धौलपुर कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी, Dholpur news में मचा हड़कंप

By Dec 24, 2025

राजस्थान के धौलपुर जिले में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब जिला कलेक्टर को एक धमकी भरा ईमेल मिला। ईमेल में कलेक्ट्रेट भवन को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तुरंत सक्रिय हो गए और सुरक्षा के मद्देनजर पूरे परिसर को खाली करा लिया गया।

धमकी की गंभीरता को देखते हुए कलेक्ट्रेट से सटे पुलिस अधीक्षक कार्यालय को भी एहतियातन खाली कराया गया। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

मामले की गहन जांच के लिए भरतपुर से बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड टीम को धौलपुर बुलाया गया। टीम ने शाम तक कलेक्ट्रेट परिसर की गहनता से तलाशी ली, लेकिन इस दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु या आपत्तिजनक चीज नहीं मिली।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ‘रमेश कैला@आउटलुक डॉट कॉम’ नामक ईमेल आईडी से यह धमकी भरा मेल आया था। कलेक्ट्रेट परिसर की पूरी तरह से जांच कर ली गई है और कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। पुलिस ने अज्ञात ईमेल भेजने वाले के खिलाफ कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

About

Journalist covering latest updates.

साझा करें