0

हरियाणा में बनेंगे तीन और नए जिले, विधानसभा में उठी मांग; हांसी को मिला नया जिला, जानिए पूरी खबर

By Dec 22, 2025

हरियाणा का प्रशासनिक नक्शा अब बदल गया है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव और वित्तायुक्त डा. सुमिता मिश्रा ने हिसार की सीमाओं में बदलाव की अधिसूचना जारी कर दी है। हांसी को नया जिला बनाया गया है, जिसमें हांसी और नारनौंद उपमंडल शामिल होंगे। इस फैसले से प्रदेश में जिलों की संख्या बढ़कर 23 हो गई है।

नए जिले के गठन की घोषणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 16 दिसंबर को हांसी में की थी, जिस पर अगले दिन कैबिनेट बैठक में मुहर लगी। अब अधिसूचना जारी होने के बाद हांसी और नारनौंद उपमंडलों को अलग कर नया जिला बनाया गया है। पहले हिसार जिले में छह तहसील और तीन उप-तहसील थीं, लेकिन अब बास, हांसी और नारनौंद तहसीलें नए हांसी जिले में शामिल हो गई हैं। इससे हांसी के लोगों को छोटे-बड़े प्रशासनिक कामों के लिए हिसार के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

जिला बनने के साथ ही न्यायिक ढांचा भी बदलेगा। हांसी में जिला एवं सत्र न्यायालय का गठन किया जाएगा और जिला न्यायाधीश की तैनाती होगी। अभी तक मुकदमों की पैरवी के लिए हिसार जिला अदालत जाना पड़ता था, लेकिन अब न्याय की प्रक्रिया स्थानीय स्तर पर ही संभव हो सकेगी। नए हांसी जिले में हांसी और नारनौंद विधानसभा क्षेत्रों के कुल 110 गांव शामिल किए गए हैं। जिले में दो उपमंडल, तीन तहसीलें और तीन विकास खंड बनाए गए हैं।

प्रशासनिक सीमाओं में बदलाव की अधिसूचना वायरल होने के बाद विधानसभा में शून्यकाल में बरोदा से कांग्रेस विधायक इंदुराज नरवाल ने गोहाना, भाजपा विधायक योगेंद्र राणा ने असंध और इनेलो विधायक आदित्य देवीलाल ने डबवाली को जिला बनाने की मांग उठाई। इस पर मुख्यमंत्री और अन्य विधायकों की उपस्थिति में चर्चा हुई।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

कांग्रेस का संविधान अलग, राहुल गांधी को आंबेडकर के संविधान पर भरोसा नहीं: CM नायब सैनी | Haryana Politics News

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विधानसभा में चुनाव सुधारों पर हुई चर्चा से कांग्रेस के बहिष्कार को लेकर विपक्ष पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और विशेष रूप से राहुल...
By Dec 22, 2025

फरीदाबाद: 300 करोड़ की जमीन कचरा घर बनी, अफसरों की लापरवाही से कबाड़ियों का कब्जा | Faridabad News

फरीदाबाद में सरकारी जमीन पर कब्जे और अतिक्रमण का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सेक्टर-58 में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) की करीब 16 एकड़ जमीन, जिसकी वर्तमान कीमत 300 करोड़ रुपये...
By Dec 22, 2025

गुरुग्राम में Rapido driver ने युवती से की बदसलूकी, बीच सड़क पर उतारा; FIR दर्ज

गुरुग्राम में रैपिडो कैब ड्राइवर द्वारा महिला यात्री के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसने राइड-शेयरिंग सेवाओं में यात्रियों की सुरक्षा पर...
By Dec 22, 2025

साझा करें