0

ऑस्ट्रेलिया: Bondi Beach हमले के पीछे महीनों की साजिश, कोर्ट में हुआ खुलासा

By Dec 22, 2025

ऑस्ट्रेलिया के Bondi Beach पर हुए आतंकी हमले की साजिश की परतें अब खुल रही हैं। सिडनी कोर्ट में पेश किए गए पुलिस दस्तावेजों के अनुसार, हमलावरों ने इस घातक हमले की तैयारी महीनों पहले से शुरू कर दी थी। इन दस्तावेजों से पता चलता है कि हमलावरों ने न केवल शूटिंग का अभ्यास किया, बल्कि हमले से पहले रेकी भी की और इस्लामिक स्टेट की विचारधारा से प्रेरित होकर वीडियो भी रिकॉर्ड किए।

पुलिस के अनुसार, 14 दिसंबर को हुए इस हमले को अंजाम देने वाले पिता और पुत्र की जोड़ी ने महीनों तक इसकी योजना बनाई थी। हमलावरों ने एक यहूदी कार्यक्रम को निशाना बनाया था, जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई थी। कोर्ट में पेश किए गए सबूतों के अनुसार, हमलावरों ने अक्टूबर में एक ग्रामीण इलाके में हथियारों के साथ अभ्यास किया था। इस दौरान उन्होंने खुद को टैक्टिकल तरीके से चलते हुए और हथियार चलाते हुए रिकॉर्ड किया।

एक अन्य वीडियो में दोनों हमलावर इस्लामिक स्टेट के झंडे के सामने बैठे दिखाई देते हैं। इस वीडियो में वे ज़ायोनी विरोधी बातें करते हुए कुरान के अंश पढ़ रहे थे। पुलिस का दावा है कि इस रिकॉर्डिंग में उन्होंने हमले के पीछे अपनी वैचारिक प्रेरणा और औचित्य को स्पष्ट किया था।

हमले के दिन, हमलावर अपनी गाड़ी पर इस्लामिक स्टेट के झंडे लगाकर Bondi Beach पहुंचे थे। गोलीबारी शुरू करने से ठीक पहले, उन्होंने भीड़ पर चार इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) फेंके। हालांकि, इनमें से कोई भी डिवाइस फटा नहीं। दस्तावेजों के अनुसार, तीन पाइप बम और एक टेनिस बॉल बम बरामद किए गए थे।

पुलिस का यह भी दावा है कि हमलावरों ने हमले से दो दिन पहले 12 दिसंबर को भी Bondi Beach इलाके का दौरा किया था। सीसीटीवी फुटेज में उन्हें उस फुटब्रिज के पास घूमते हुए देखा गया, जहां से बाद में उन्होंने पीड़ितों पर गोलीबारी की थी। पुलिस के अनुसार, यह दौरा हमले की अंतिम योजना का हिस्सा था।

हमले के दौरान पिता साजिद अकरम को पुलिस ने मौके पर ही मार गिराया था, जबकि बेटे नवीद अकरम को पेट में पेट में गोली लगी थी और उसे हिरासत में ले लिया गया था। नवीद अकरम पर अब 59 आरोप लगे हैं, जिनमें 15 हत्या और 40 हत्या के प्रयास के आरोप शामिल हैं।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

Bondi Beach attack: हमलावरों ने महीनों की थी तैयारी, फेंके थे बम, कोर्ट के दस्तावेज में खुलासा

ऑस्ट्रेलिया के Bondi Beach पर हुए घातक आतंकी हमले के पीछे की तैयारी को लेकर सिडनी कोर्ट में चौंकाने वाले दस्तावेज पेश किए गए हैं। पुलिस का आरोप है कि हमलावरों ने महीनों तक इस...
By Amit Sagar Dec 22, 2025

साझा करें