Jharkhand Police Budget: हजारीबाग में बनेगा वायरलेस भवन, 15 परियोजनाओं के लिए 34 करोड़ मंजूर
झारखंड सरकार ने राज्य में पुलिस के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत पुलिस विभाग की 15 कार्य योजनाओं के लिए 34 करोड़ 75 लाख 38 हजार 850 रुपये का आवंटन किया है। यह राशि राज्य भर में पुलिस सुविधाओं के आधुनिकीकरण और विस्तार पर खर्च की जाएगी।
इस आवंटन के तहत हजारीबाग पुलिस केंद्र में 2.50 करोड़ रुपये की लागत से एक नया वायरलेस भवन बनाया जाएगा। इसके अलावा, दुमका पुलिस लाइन में 1.95 करोड़ रुपये की लागत से मैग्जीन भवन का निर्माण होगा। पलामू स्थित जैप-8 और बोकारो स्थित जैप-4 में 100-100 बेड के बैरक निर्माण के लिए क्रमशः 3.99 करोड़ और 4.11 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।
धनबाद में साइबर सेल और टेक्निकल सेल बिल्डिंग के निर्माण के लिए 2.71 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। धनबाद के जैप-3 में जी प्लस थ्री 12 एलएस क्वार्टर भी बनाए जाएंगे, जिस पर 3.40 करोड़ रुपये खर्च होंगे। पूर्वी सिंहभूम में महिलाओं के लिए पुलिस भवन का निर्माण होगा, जिसके लिए 2.97 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। नेतरहाट स्थित जंगल वार फेयर में भी 100 बेड का बैरक बनाया जाएगा। यह आवंटन राज्य पुलिस बल की परिचालन क्षमता को बढ़ाने और कर्मियों के लिए बेहतर आवास और तकनीकी सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से किया गया है।
झारखंड में भ्रष्टाचार पर पलटवार, कांग्रेस ने बाबूलाल मरांडी पर लगाया ‘बीज बोने’ का आरोप | Jharkhand politics news
दलमा वन्यजीव अभयारण्य में नया आकर्षण ‘बादल’, रजनी को मिला साथी (Dalma news)
झारखंड के करमदाहा में New Year पर सैलानियों की भीड़, सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट
झारखंड के अस्पताल में पिता ने थैले में ले गया बच्चे का शव, SDO जांच में हुआ बड़ा खुलासा | Jharkhand news
