Korean actors Kim Woo-bin Shin Min-ah wedding: कैंसर को हराकर शादी के बंधन में बंधे, फैंस ने कहा ‘सबसे खूबसूरत कपल’
दक्षिण कोरियाई मनोरंजन जगत के लोकप्रिय सितारे किम वू-बिन और शिन मिन-आह ने आखिरकार शादी कर ली है। 20 दिसंबर को सियोल में एक निजी समारोह में दोनों ने सात फेरे लिए। उनकी एजेंसी एएम एंटरटेनमेंट ने सोशल मीडिया पर इसकी पुष्टि करते हुए एक तस्वीर साझा की, जिसमें लिखा था कि यह कपल अब आधिकारिक तौर पर शादी के बंधन में बंध गया है। फैंस ने इस खबर पर खुशी जाहिर की और इसे ‘प्यार की जीत’ बताया।
फैंस के लिए यह शादी इसलिए भी खास है क्योंकि किम वू-बिन ने 2017 में नासोफेरींजियल कैंसर का सामना किया था। इस दौरान शिन मिन-आह ने उनका पूरा साथ दिया था। सोशल मीडिया पर एक फैन ने लिखा, “जब कैंसर प्यार से हार गया… यह उनकी दूसरी तस्वीर है और वह भी शादी की। इस तरह का प्यार मुझे भी चाहिए।” एक अन्य यूजर ने उन्हें ‘सबसे खूबसूरत कपल’ बताते हुए बधाई दी।
किम वू-बिन और शिन मिन-आह ने 2015 में एक फैशन कैंपेन के दौरान डेटिंग शुरू की थी। अपनी प्रसिद्धि के बावजूद, उन्होंने अपने रिश्ते को निजी रखा। एजेंसी ने फैंस को धन्यवाद देते हुए कहा कि दोनों कलाकार भविष्य में अपने बेहतरीन प्रदर्शन के साथ दर्शकों का मनोरंजन करते रहेंगे।
