UP में बड़ा बदलाव: गोरखपुर-बस्ती मंडल में 28 लाख से ज्यादा मतदाताओं के नाम कटेंगे, सामने आया पूरा आंकड़ा
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर और बस्ती मंडल में मतदाता सूची को अपडेट करने के लिए चलाए गए विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की गई है। दोनों मंडलों के सभी जिलों में गणना प्रपत्र भरने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सामने आए आंकड़ों के अनुसार, कुल मतदाताओं के 18.08 प्रतिशत यानी 28 लाख 86 हजार 473 नाम मतदाता सूची से हटाए जाएंगे।
इन मतदाताओं को अबसेंट, शिफ्टेड, डुप्लीकेट और डेड (ASDD) श्रेणी में रखा गया है। हालांकि, जिलों में ड्राफ्ट सूची का सत्यापन अभी जारी है, लेकिन आंकड़ों में बड़े बदलाव की संभावना कम है। अब तक के आंकड़ों के मुताबिक, सिद्धार्थनगर जिले में सबसे अधिक 20.65 प्रतिशत मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जाएंगे। इसके बाद संतकबीरनगर में 20.36 प्रतिशत मतदाता डिलीट श्रेणी में आए हैं। गोरखपुर जिले में 17.64 प्रतिशत मतदाताओं के नाम हटेंगे, जबकि महराजगंज में यह आंकड़ा सबसे कम 15.27 प्रतिशत रहा है।
डिलीट होने वाले नामों में सबसे अधिक संख्या शिफ्टेड मतदाताओं की है। इसके अलावा पांच लाख से अधिक ऐसे मतदाता भी चिह्नित किए गए हैं, जिनकी मृत्यु हो चुकी है, लेकिन उनके नाम अब तक सूची में दर्ज थे। महराजगंज जिले की मतदाता सूची सबसे अधिक दुरुस्त पाई गई है, जहां डिलीट किए जाने वाले मतदाताओं की संख्या अन्य जिलों की तुलना में कम है।
आंकड़ों पर नजर डालें तो आकांक्षी जिला सिद्धार्थनगर में सबसे अधिक बोगस मतदाता सामने आए हैं। रोजगार के सिलसिले में इस जिले के बड़ी संख्या में परिवार महानगरों में बस चुके हैं। गांव से भावनात्मक जुड़ाव बना रहने के कारण उनके नाम दोनों स्थानों की मतदाता सूचियों में दर्ज थे। एसआइआर के दौरान अधिकांश लोगों ने वहीं का मतदाता बने रहना उचित समझा, जहां वे अधिक समय निवास कर रहे हैं। परिणामस्वरूप गांवों की सूची से उनके नाम हटाए गए।
Gorakhpur: 750 बोरी ‘ज़हरीले’ भुने चने जब्त, कपड़ों वाला केमिकल मिलाकर बेच रहे थे, खाने से हो सकता है कैंसर
750 बोरी जहरीले चने जब्त: गोरखपुर में खतरनाक केमिकल से रंगे भुने चने पकड़े गए, खाने से हो सकता है कैंसर
गोरखपुर क्लब चुनाव में पहली बार घमासान, महासचिव पद पर कांटे की टक्कर
गोरखपुर को मिली बड़ी सौगात: गोरखनाथ ओवरब्रिज का काम पूरा, जाम से मिलेगी मुक्ति
गोरखोरबार में RSS सरकार्यवाह होसबाले का अंतिम दिन, हिंदू सम्मेलन में 5000 लोगों को देंगे ‘पाथेय’
