0

पटना के LNJP अस्पताल में बड़ा बदलाव! 400 बेड, 8 OT के साथ बन रहा मल्टीस्पेशलिस्ट भवन, मरीजों को मिलेगी राहत

By Dec 17, 2025

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार लगातार बुनियादी ढांचे को आधुनिक रूप दे रही है। इसी क्रम में पटना के राजबंशी नगर स्थित प्रसिद्ध एलएनजेपी हड्डी अस्पताल इन दिनों चर्चा का केंद्र बना हुआ है। यहां मरीजों के बेहतर इलाज और आधुनिक सुविधाओं के विस्तार के लिए एक नई, अत्याधुनिक बहुमंजिला इमारत का निर्माण तेजी से किया जा रहा है, जो भविष्य में अस्पताल की पहचान को और मजबूत करेगी।

करीब दो दशक पहले वर्ष 2006 में नीतीश सरकार के कार्यकाल में एलएनजेपी हड्डी अस्पताल की स्थापना की गई थी। यह अस्पताल खास तौर पर हड्डी रोग के मरीजों के इलाज के लिए बनाया गया था। समय के साथ मरीजों की संख्या बढ़ती गई और बीते तीन-चार वर्षों में अस्पताल परिसर में एक अतिरिक्त इमारत का निर्माण भी किया गया। अब इसी कड़ी में अस्पताल को मल्टीस्पेशलिस्ट और अधिक हाइटेक बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया गया है।

एलएनजेपी अस्पताल के निदेशक डॉ. सरसिज नयनम् ने बताया कि निर्माणाधीन नई इमारत में 400 बेड की व्यवस्था की जा रही है। इसके साथ ही मरीजों के समय पर इलाज को सुनिश्चित करने के लिए 8 अतिरिक्त ऑपरेशन थिएटर (ओटी) बनाए जा रहे हैं। इससे रूटीन और इमरजेंसी मरीजों को ऑपरेशन के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने यह भी कहा कि नई बिल्डिंग में आधुनिक एक्स-रे और जांच सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा, जिससे मरीजों को एक ही परिसर में बेहतर इलाज मिल सके।

जानकारी के अनुसार, एलएनजेपी हड्डी अस्पताल को मल्टीस्पेशलिस्ट बनाने के उद्देश्य से 2023 में इस नई बिल्डिंग का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। यह छह तल्ले की अत्याधुनिक इमारत होगी, जिसमें सेंट्रल एसी, अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक और दिव्यांग व बुजुर्ग मरीजों के लिए रैंप जैसी सुविधाएं शामिल होंगी। उम्मीद जताई जा रही है कि 2027 के अंत तक यह भवन पूरी तरह चालू हो जाएगा।

अस्पताल में इलाज कराने आए मरीजों ने भी इस पहल की सराहना की है। मरीज प्रमोद का कहना है कि नीतीश सरकार के कार्यकाल में एलएनजेपी अस्पताल में हड्डी के इलाज की व्यवस्था पहले से बेहतर हुई है और अब मल्टीस्पेशलिस्ट बिल्डिंग बनने से मरीजों को और राहत मिलेगी। वहीं, मरीज मनोज कुमार ने कहा कि नई आधुनिक इमारत से हड्डी रोग के इलाज में काफी सुधार होगा और पटना ही नहीं, पूरे बिहार के मरीजों को इसका लाभ मिलेगा।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

जूनियर इंजीनियर के पास मिली करोड़ों की अवैध संपत्ति, बहन की शिकायत पर निगरानी विभाग का छापा

बिहार में आय से अधिक संपत्ति के मामले में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने योजना एवं विकास विभाग के जूनियर इंजीनियर मो. अनसारूल हक के ठिकानों पर बुधवार को छापा मारा। पद का दुरुपयोग कर अकूत...
By Dec 17, 2025

पटना के 31 अस्पतालों में DM का ‘ऑपरेशन’, 12 से ज्यादा डॉक्टर-कर्मी गायब; वेतन रोकने का आदेश

सरकारी अस्पतालों में मरीजों को बेहतर इलाज मिले, इसके लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है, लेकिन डॉक्टरों और चिकित्साकर्मियों की लापरवाही इन प्रयासों को विफल कर रही है। सोमवार को पटना के डीएम डॉ....
By Dec 17, 2025

साझा करें