0

IPL ऑक्शन में पैसों की बारिश! कैमरन ग्रीन बने सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी, KKR ने 25.20 करोड़ में खरीदा

By Dec 16, 2025

ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन IPL इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं। उन्हें मंगलवार को अबु धाबी में चल रहे मिनी ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 25.20 करोड़ रुपए में खरीदा। ग्रीन ने अपने ही देश के मिचेल स्टार्क का रिकॉर्ड तोड़ा। स्टार्क को 2024 में KKR ने ही 24.75 करोड़ रुपए में खरीदा था। ऋषभ पंत (27 करोड़) इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं।

कोलकाता ने भले ही कैमरन ग्रीन को 25.2 करोड़ में खरीदा है, ग्रीन को 18 करोड़ रुपए ही मिलेंगे। 7.2 करोड़ रुपए BCCI के वेलफेयर फंड में जमा करा दिए जाएंगे। BCCI ने पिछले साल ही विदेशी खिलाड़ियों के लिए मिनी ऑक्शन में 18 करोड़ रुपए की अपर लिमिट तय कर दी थी। ताकि विदेशी खिलाड़ी ज्यादा डिमांड का अनुचित फायदा न उठा पाएं।

23 करोड़ रुपए के वेंकटेश अय्यर को RCB ने महज 7 करोड़ रुपए में खरीद लिया। उन्हें 2024 के मेगा ऑक्शन में KKR ने 23.75 करोड़ में खरीदा था।

पेसर्स के सेट में कोलकाता ने श्रीलंकाई तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना (18 करोड़) को अपने साथ जोड़ा न्यूजीलैंड के जैकब डफी RCB और एनरिक नॉर्त्या को LSG ने 2-2 करोड़ में खरीदा। वहीं, स्पिनर्स रवि बिश्नोई को RR ने 7.20 करोड़ में खरीदा। छठे सेट में अनकैप्ड बैटर्स पर बोली लगाई जा रही है।

छठा सेट अनकैप्ड बैटर्स का था। ऐसे प्लेयर जो एक भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेल सके हैं। इसमें 6 प्लेयर्स के नाम ऑक्शन पूल में लाए गए। इनमें से आर्या देसाई, यश धुल, अभिनव मनोहर, अनमोलप्रीत सिंह, अथर्व तायडे और अभिनव तेजराना अनसोल्ड रहे।

पांचवां सेट स्पिन गेंदबाजों का था। 5 प्लेयर्स के सेट में 2 खिलाड़ी ही बिके। रवि बिश्नोई को राजस्थान रॉयल्स ने 7.20 करोड़ रुपए में खरीदा। जबकि, कैरेबियाई स्पिनर अकील हुसैन को CSK ने 2 करोड़ में अपने खेमे में शामिल किया। मुजीब उर रहमान, महीश तीक्ष्णा और राहुल चहर पर किसी ने बोली नहीं लगाई।

फास्ट बॉलर्स के सेट में 9 प्लेयर्स के नाम पुकारे गए। इनमें से मथीशा पथिराना को 18 करोड़ में KKR जैकब डफी को RCB ने और एनरिक नॉर्त्या- LSF ने 2-2 करोड़ रुपए में खरीदा। वहीं, फजलहक फारूकी, स्पेंसर जॉनसन, जेराल्ड कूट्जी, शिवम मावी, मैट हेनरी और आकाश दीप अनसोल्ड रहे।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

IPL 2026 नीलामी: ‘घर वापसी’ पर पृथ्वी शॉ का भावुक रिएक्शन, DC ने आखिरी राउंड में खरीदा

IPL 2026 की नीलामी में मंगलवार को पृथ्वी शॉ की दिल्ली कैपिटल्स (DC) में वापसी हुई। शॉ ने इस डील पर प्रतिक्रिया देते हुए इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की, जिसमें उन्होंने अपनी 'घर वापसी'...
By Dec 16, 2025

IPL नीलामी: सरफराज खान को मिला CSK का साथ, पृथ्वी शॉ को दिल्ली ने दिया मौका

सरफराज खान को आखिरकार उनका हक मिल गया। मंगलवार, 16 दिसंबर को अबू धाबी में हुई मिनी-नीलामी में उन्हें 75 लाख रुपये में इंडियन प्रीमियर लीग का अनुबंध मिला। मुंबई के इस बल्लेबाज की आईपीएल...
By Dec 16, 2025

IPL नीलामी: सरफराज खान की मेहनत रंग लाई, CSK ने खरीदा; पृथ्वी शॉ को भी मिला जीवनदान

मुंबई के बल्लेबाज सरफराज खान को आखिरकार उनका हक मिल गया। मंगलवार, 16 दिसंबर को अबू धाबी में हुई मिनी-नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने उन्हें 75 लाख रुपये में खरीद लिया। यह 27...
By Dec 16, 2025

IPL 2025 नीलामी: ग्रीन 25 करोड़ में बिके, जानिए किस टीम ने किसे खरीदा और कौन रहा अनसोल्ड

IPL 2025 की नीलामी मंगलवार को अबू धाबी में आयोजित हुई, जिसमें कई बड़े खिलाड़ियों को भारी रकम मिली, जबकि कुछ बड़े नाम अनसोल्ड भी रहे। फ्रेंचाइजियों की रणनीतियों में विविधता देखने को मिली। कोलकाता...
By Dec 16, 2025

IPL नीलामी: KKR ने ग्रीन को 25.20 करोड़ में खरीदा, CSK ने अकील हुसैन पर लगाया दांव

आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी अबू धाबी में शुरू हो चुकी है। इस बार की नीलामी में कई बड़े खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजी टीमों ने जमकर पैसा लुटाया है। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने ऑस्ट्रेलिया के...
By Dec 16, 2025

IPL 2026 ऑक्शन: अबू धाबी में आज सजेगी ‘मंडी’, KKR-CSK के पास सबसे बड़ा ‘हथियार’!

आज अबू धाबी में आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन का मंच सज चुका है। यह नीलामी सिर्फ खिलाड़ियों की खरीद-फरोख्त नहीं है, बल्कि टीमों के भविष्य की रणनीति का आधार है। 31 मार्च 2026 से...
By Dec 16, 2025

साझा करें