0

झारखंड में शीतलहर का प्रकोप जारी, अगले 5 दिन और सताएगी ठंड; मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

By Dec 16, 2025

झारखंड में शीतलहर का प्रकोप लगातार जारी है। उत्तर पश्चिमी दिशा से आ रही ठंडी हवाओं के कारण सुबह और शाम के समय कनकनी बढ़ जाती है। राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में ठंड का असर गहरा गया है। तापमान में गिरावट के कारण बेघरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जो रात में अलाव का सहारा ले रहे हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी पूर्वानुमान में बताया गया है कि राज्य में अगले पांच दिनों यानी 16, 17, 18, 19 और 20 दिसंबर को न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। ऐसे में खिली धूप के बाद भी ठंड से राहत की उम्मीद नहीं है। राजधानी रांची में 20 दिसंबर तक सुबह में हल्का और मध्यम दर्जे का कोहरा छाया रहेगा, जिसके बाद आसमान मुख्यत: साफ हो जाएगा।

पिछले 24 घंटों के मौसम की बात करें तो पूरे राज्य में मौसम शुष्क बना रहा। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस चाईबासा का जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस गुमला का रिकार्ड किया गया। वहीं, राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम 10.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

राज्य के निकटवर्ती मध्य भाग यानी रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो और खूंटी में शीतलहर का असर लगातार जारी है। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि पूरे राज्य में उत्तर-पश्चिमी हवाओं का प्रभाव बढ़ गया है, जिससे उत्तर और उत्तर-पश्चिमी जिलों में ठिठुरन बढ़ गई है। अहले सुबह और देर रात ठंड का असर बढ़ने लगा है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

42,700 छात्रों का भविष्य दांव पर? बोर्ड परीक्षा से पहले JAC करा पाएगा ओलिंपियाड?

झारखंड शैक्षणिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (जेसीईआरटी) के सामने इस शैक्षणिक सत्र की स्टेट ओलिंपियाड परीक्षा को जैक बोर्ड परीक्षा से पहले आयोजित करने की चुनौती है। राज्य में जैक की दसवीं एवं 12वीं की...
By Dec 16, 2025

साझा करें