दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हरियाणा में छिपे भगोड़े अपराधी को दबोचा
By
Dec 16, 2025
बाहरी दिल्ली पुलिस ने हरियाणा के खरखौदा इलाके में छापेमारी कर एक घोषित अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान सोनीपत निवासी 29 वर्षीय अजय के रूप में हुई है। अजय पर दिल्ली एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज था और रोहिणी कोर्ट ने बीते 16 सितंबर को उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था। यह मामला रोहिणी जिले के बवाना थाने में दर्ज किया गया था।
आरोपी अजय कोर्ट की कार्रवाई से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा था और हरियाणा में छिपकर रह रहा था। रानीबाग थाना पुलिस ने तकनीकी मदद और खुफिया जानकारी के आधार पर उसकी लोकेशन ट्रेस की। इसके बाद पुलिस टीम ने खरखौदा में दबिश दी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अब उसकी गिरफ्तारी के बाद आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
अगली खबरें
दिल्ली के मुखर्जी नगर में SSC छात्र पर जानलेवा हमला, युवती समेत 5 गिरफ्तार
नेशनल हेराल्ड केस: सोनिया-राहुल को राहत के बावजूद ED का दावा- ‘केस अभी खत्म नहीं हुआ’, मजबूत चार्जशीट की तैयारी
एअर इंडिया की फ्लाइट में बड़ी गड़बड़ी, उड़ान भरने के 5 घंटे बाद वापस दिल्ली लौटी, जानें क्या हुआ
दिल्ली में घना कोहरा: 131 उड़ानें रद्द, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
दिल्ली को मिलेगी जाम से मुक्ति, CM ने किया सुनहरी नाले और बारापुला ब्रिज का निरीक्षण
दिल्ली में प्रदूषण पर सख्त एक्शन: बिना PUC सर्टिफिकेट वाली गाड़ियों को नहीं मिलेगा पेट्रोल, 18 दिसंबर से लागू होंगे नियम
नेशनल हेराल्ड केस में गांधी परिवार को बड़ी राहत, कोर्ट के फैसले से ED को झटका!
‘गांधीनगर के गैंग’ की साजिश बेनकाब: नेशनल हेराल्ड केस खारिज होने पर कांग्रेस का केंद्र पर बड़ा आरोप
